RBSE BSER 12th Result Declared: साइंस में 96.58, कॉमर्स में 97.53% पास, दोनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे
RBSE BSER 12th Result 2022 Declared 2022: आरबीएसई 12वीं साइंस और कॉमर्स बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये गये हैं. RBSE 12th Science and Commerce Result 2022 ऑनलाइन वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
RBSE 12th Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें
rajresults.nic.in पर जाएं.
12वीं साइंस या कॉमर्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर दर्ज करें.
जन्म की तारीख़ दर्ज करें.
सबमिट करें और परिणाम देखें.
RBSE 12th Result 2022: दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियां आगे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कॉमर्स और साइंस दोनों स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. लड़कियों ने दोनों स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर पास प्रतिशत हासिल किया. कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93% रहा. वहीं साइंस में, लड़कियों ने 97.55% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.98% रहा.
RBSE 12th Result 2022: कॉमर्स का पास प्रतिशत 97.53
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए घोषित आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53 प्रतिशत दर्ज किया गया है. इसमें से लड़कियों ने 98.62% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93% रहा.
RBSE 12th Result 2022: आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 15 जून को
प्रेस कॉन्फ्रेंस में, आरबीएसई अध्यक्ष ने पुष्टि की कि कक्षा 12 कला स्ट्रीम मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और परिणाम 15 जून या उससे पहले घोषित होने की उम्मीद है.
RBSE 12th Result 2022: 97.55 पास प्रतिशत के साथ लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन
आरबीएसई कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम के परिणाम में कुल पास प्रतिशत 96.58 फीसदी दर्ज किया गया है. इसमें से लड़कियों ने 97.55% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.98% रहा.
RBSE 12th Result 2022: एसएमएस के चेक करें रिजल्ट
फोन पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
स्टेप 1: टाइप करें RESULT<स्पेस>RAJ12<स्पेस>रोल नंबर
स्टेप 2: इसे 56263 पर भेजें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए