Rajasthan Patwari Result 2022: जल्द जारी होगा राजस्थान पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट,जानें कैसे चेक करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2022 12:17 PM
Rajasthan Patwari Result 2022: राजस्थान पटवारी परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का इतंजार कैंडिडेट्स बेसब्री से कर रहे हैं. लेकिन अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि अगले हफ्ते इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है.
Rajasthan Patwari Result 2022: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 ओर 24 अक्टूबर 2021 किया जा चुका है. लेकिन इस परीक्षा के अंतिम परिणाम अबतक जारी नहीं किए गए हैं. हालांकि एक बार फिर से सह संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है. परीक्षा देने वाले सभी छात्र यह सर्च कर रहे हैं कि पटवारी भर्ती 2021 का रिजल्ट कब आयेगा (RSMSSB Patwari Result kab Aayega)? बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की ओर से सीधी भर्ती के लिए वैकेंसी 2019 में निकाली गई थी. इस भर्ती परीक्षा को अब 3 साल हो गए हैं लेकिन फाइनल रिजल्ट अबतक नहीं जारी किया गया है.
राजस्थान पटवारी परीक्षा में 10 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल हुए थे. अब परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है. साल 2019 में निकली राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी. वैकेंसी निकलने के करीब 2 साल 10 महीने के बाद लिखित परीक्षा ली गई थी. जनवरी में कटऑफ जारी किया गया और फिर मार्च में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया लेकिन इस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट अबतक जारी नहीं किए गए. इस वैकेंसी के तहत पहले रिक्त पदों की संख्या 4,421 थी जिसे बाद में बढ़ा कर 5,378 कर दिया गया था. वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 75 जिलों में किया गया था.
-
राजस्थान पटवारी रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले Official Website rsmssb.rajasthan.gov.in विजिट करें.
-
वेबसाइट की होमपेज पर रिक्रूटमेंट पर जाएं.
-
अब डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ऑफ पटवारी पर क्लिक करें.
-
इसके बाद रिजल्ट पर क्लिक करें.
-
रिजल्ट पर क्लिक करते ही पीडीएफ ओपन हो जाएगा.
-
कैंडिडेट अब अपना रोल नंबर और नाम डाल कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
हाल ही में राजस्थान में पटवारी भर्ती 2019 को लेकर काफी बवाल भी मचा था. कैंडिडेट्स ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










