Part Time Jobs: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 आसान पार्ट टाइम जॉब्स, बिना एक्सपीरियंस भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

Updated:
विज्ञापन

Part Time Jobs

अगर आप एक स्टूडेंट हैं और पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में हैं तो आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी जॉब्स के बारे में जो आपको आसानी से बिना किसी एक्सपीरियंस के मिल जाएगी.

विज्ञापन

आज के समय में काफी बच्चे ऐसे होते हैं जो पढ़ाई के साथ ही अपने पॉकेट मनी के लिए कुछ काम करना पसंद करते हैं, दरअसल बाहर रहने के बाद खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता है और आज के समय में कई ऐसे बच्चे होते हैं जो अपने माता पिता के ऊपर बोझ न बनकर अपने दम पर उन खर्चों को निकालने की कोशिश करते हैं, ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी पार्ट टाइम नौकरियों के बारे में बताएंगे जिसके लिए आप बिना किसी एक्सपीरियंस के भी अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

ऑनलाइन ट्यूशन

अगर आप किसी भी विषय में एक अच्छी पकड़ रखते हैं या आपको बच्चों को पढ़ाना पसंद है, तो आप आसानी से घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन दे सकते हैं. इसके लिए आपके पास सिर्फ अपने फोन और इंटरनेट की जरूरत होगी.

सोशल मीडिया मैनेजर

आज कोई भी बच्चें जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम की अच्छी समझ हो, वो किसी संस्थान के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल को मैनेज करने का काम कर सकते हैं.

टेलीकॉलर

टेलीकॉलर जिसे लोग कस्टमर स्पोर्ट सर्विस के नाम से भी जानते हैं, ये एक ऐसी नौकरी है जो भारत में काफी कॉमन है, ऐसी जॉब आपको आसानी से बिना ज्यादा मेहनत के मिल जाएगी. इसमें आपको घंटों के हिसाब से अच्छी रकम भी मिल जाती है.

Also Read: UCO BANK में अप्रेंटिस की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी, यहां देखें योग्यता

ऑनलाइन डिलीवरी

शहर में रहने वाले लोगों को अब छोटी सी छोटी चीज भी ऑनलाइन मंगवाने की आदत हो गई है, इसलिए शहर में आपको आसानी से ऑनलाइन सामान डिलेवरी करने की नौकरी मिल जाएगी, इसमें आप जितने घंटे काम करें उस हिसाब से आपकी कमाई होती है.

फ्रीलांस राइटिंग

अगर आप हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में अच्छी पकड़ रखते हैं और आपको टाइपिंग आती हो तो आप किसी भी संस्थान के लिए कंटेंट लिखने का काम कर सकते.

Also Read: Sarkari Jobs : 10वीं पास के लिए इस राज्य में बंपर वैकेंसी जारी, आवेदन की तारीख देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola