NEET UG Counselling 2022: एमसीसी ने जारी की नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Oct 2022 9:38 PM
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है. नीट यूजी 2022 एग्जाम पास कर चुके उम्मीदवारों मेडिकल में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक हैं वो काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं.
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2022) काउंसलिंग के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवारों मेडिकल में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक हैं और वो नीट यूजी 2022 एग्जाम पास कर चुके हैं वो काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग: गौरतलब है कि MCC 14 से लेकर 18 अक्टूबर 2022 तक 15 फीसदी आईक्यू सीटों के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया का आयोजित करेगा. साइकोग्राफिक्सोसाइटी.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक MCC की ओर से उम्मीदवारों के नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का सत्यापन 17 से 18 अक्टूबर 2022 तक होगा. जबकि, नीट यूजी सीट आवंटन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच होगी. एनईईटी यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 21 अक्टूबर, 2022 को घोषित किया जाएगा.
राउंड 1 काउंसलिंग
पंजीकरण / फीस भुगतान- 11 से 17 अक्तूबर
च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग- 14 से 18 अक्तूबर
वेरिफिकेशन- 17 से 18 अक्तूबर
सीट अलॉटमेंट- 19 से 20 अक्तूबर
रिजल्ट- 21 अक्तूबर
राउंड 2 काउंसलिंग
पंजीकरण/फीस भुगतान- 2 से 7 नवंबर
च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग- 3 से 8 नवंबर
वेरिफिकेशन- 7 से 8 नवंबर
सीट अलॉटमेंट- 9 से 10 नवंबर
रिजल्ट- 11 नवंबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










