36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

NEET PG 2023 परीक्षा 5 मार्च को, जानें कब होगीं मेडिकल से संबंधित अन्य ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं

NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. मेडिकल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in, natboard.edu.in पर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

NEET PG 2023: जारी लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी 2023 परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित होगी. मेडिकल कैंडिडेट अब आधिकारिक वेबसाइट – nbe.edu.in, natboard.edu.in पर जारी पूरी शेड्यल चेक कर सकते हैं. साथ ही, NeXT (नेशनल एग्जिट टेस्ट) में एक साल की देरी होगी और इसे टेंटेटिव तौर पर 2024 में लॉन्च किया जाएगा. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. मेडिकल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट – nbe.edu.in, natboard.edu.in पर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

NEET PG 2023 परीक्षा 5 मार्च 2023 को

जारी शेड्यूल के अनुसार, NEET PG 2023 परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है. हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये तिथियां अस्थायी हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें बदला जा सकता है. इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम शेड्यूल के बारे में सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि संशोधित तिथियों के अनुसार ही एग्जाम लिये जायेंगे और इसके बाद किसी अन्य पुराने एग्जाम शेड्यूल पर विचार नहीं किया जाएगा.

FAT 2022 10 दिसंबर को निर्धारित है

natboard.edu.in पर जारी नए शेड्यूल के अनुसार, DNB/DrNB फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा (जून 2022) इस साल अक्टूबर या नवंबर में आयोजित की जाएगी. डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा 21, 22, 23 और 24 दिसंबर को होगी. FMGE दिसंबर 2022 का आयोजन 4 दिसंबर को फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022 के साथ किया जाएगा. फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट (FAT) 2022 10 दिसंबर को निर्धारित है.

नीट एमडीएस परीक्षा 8 जनवरी को

नीट एमडीएस परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी, उसके बाद 23 जनवरी, 2023 को फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (एफईटी) 2022 आयोजित की जाएगी. एफएनबी एग्जिट परीक्षा भी फरवरी या मार्च में निर्धारित की जाएगी, साथ ही डीएनबी / डीआरएनबी अंतिम प्रैक्टिकल परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी. इस बीच, नेक्स्ट (नेशनल एग्जिट टेस्ट), राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल परीक्षा, एक साल की देरी से होगी और इसे अस्थायी रूप से 2024 में लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले, परीक्षा 2023 में शुरू होने वाली थी.

Also Read: धनबाद के बीआइटी सिंदरी में बीटेक के तीन कोर्स की 400 सीटें बढ़ेंगी
NBE Exams 2023 Date: कब होगी कौन सी परीक्षा

1. डीएनबी फाइनल प्रैक्टिकल एग्जाम 2022- अक्टूबर/ नवंबर 2022

2. फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएज एग्जाम (FMGE) 2022- 4 दिसंबर 2022

3. फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022- 4 दिसंबर 2022

4. फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट (FAT) 2022- 10 दिसंबर 2022

5. DNB फाइनल थ्योरी एग्जाम 2022- 21, 22, 23 और 24 दिसंबर 2022

6. NEET MDS 2023- 8 जनवरी 2023

7. फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) 2022- 20 जनवरी 2023

8. FNB एग्जिट एग्जाम 2022- फरवरी/ मार्च 2023

9. डीएनबी फाइनल प्रैक्टिकल एग्जाम- फरवरी/ मार्च/ अप्रैल 2023

10. नीट पीजी 2023- 5 मार्च 2023

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें