JEE Mains 2023: जेईई मेंस के लिए आज है रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2023 8:30 AM

विज्ञापन

JEE Mains 2023: जेईई मेंस 2023 सत्र 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद कर दी जाएगी,. एप्लीकेशन प्रोसेस को बिना किसी एरर के कंप्लीट करने के लिए उम्मीदवार हमारे बताए आसान स्टेप्स को फॉलो करके क सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Mains 2023:  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)  जेईई मेंस 2023 सत्र 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन  विंडो आज बंद कर दी जाएगी

जेईई मेंस 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

1. सबसे पहले स्टूडेंट्स एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद आप JEE Mains 2023 Session 1 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आप अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज कर खुद को रजिस्टर करें.
4. रजिस्टर करने के बाद आप लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें.
5. इसके बाद आप मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
6. अब आप अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन के बटन पर क्लिक करें.
7. आप भविष्य के लिए जेईई मेंस 2023 के एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें.

जानें परीक्षा की तारीख

गौरतलब है कि जेईई (मेंस) की परीक्षाएं इस वर्ष जनवरी 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ फीस भरने की अंतिम तारीख भी 12 जनवरी ही है. शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जेईई (मेंस) दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा.

यहाँ देखें महत्वपूर्ण जानकारी

एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है. किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एक से अधिक आवेदनपत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बाद में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.अभ्यर्थियों को सूचना विवरणिका और एनटीए की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए. निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि यदि किसी अभ्यर्थी को जेईई (मेंस) 2023 सत्र 1 (जनवरी 2023) के लिए आवेदन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 01140759000 या 01169227700 पर संपर्क कर सकता है या ई-मेल कर सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola