JEE Main 2023 Exam Strategy सबसे पहले केमेस्ट्री हल करें छात्र, एग्जाम हॉल स्ट्रेटजी एक्सपर्ट से जानें

JEE Main 2023 Exam Strategy and Tips: ईई मेन परीक्षा विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता को आंकता है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि छात्र स्थिर और एकाग्र होकर प्रश्नों को हल करें. जानें एग्जाम हॉल में कैसी हो आपकी स्ट्रेटजी.
JEE Main 2023 Exam Strategy and Tips: जेईई मेन परीक्षा की तारीखों की घोषणा के साथ ही, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये है. छात्र जोर शोर से अंतिम स्ट्रेटजी में जुट गए हैं. ऐसे समय में मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने छात्रों को परीक्षा के अंतिम समय में कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों का उपयोग छात्र अपनी तैयारी का रिव्यू करने, प्रॉब्लम सॉल्व करने और अपने कमजोर विषयों और पाठ का रिविजन करने में करें. उन्होंने बताया कि जेईई मेन परीक्षा विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता को आंकता है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि छात्र स्थिर और एकाग्र होकर प्रश्नों को हल करें. बता दें कि जेईई मेन सत्र -1 की परीक्षा 24 से 1 फरवरी 2023 तक जबकि जेईई मेन सत्र -2 की परीक्षा 06 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित होनी है.
जायसवाल ने कहा कि छात्रों को परीक्षा हॉल में पेपर सॉल्व करने को लेकर एक स्पष्ट रणनीति बनानी चाहिए. सबसे पहले केमेस्ट्री हल करें. प्रत्येक प्रश्न को हल करने में कितना समय देना है उसका अनुमान पहले से लगा लें. पूरा पेपर दो चरणों में हल करें. पहले चरण में आप पेपर के उन सभी आसान प्रश्नों को करें जिन्हें आप अपने पहले प्रयास में हल कर सकते हैं. उसके बाद आप उन प्रश्नों को हल करें जो थोड़े कठिन लगते हैं और अंत में सब से कठिन लगने वाले प्रश्नों को हल करें. आपको किसी प्रश्न को दुबारा हल करने का प्रयास करना है, तो इसके लिए उसे चिन्हित कर लें. ध्यान रखें कि किसी भी प्रश्न को तभी अटेंप्ट करें जब उसे लेकर आप पूर्णत: आश्वस्त हों, वर्ना नेगेटिव मार्किंग आपके स्कोर किए गए अंको को कम कर देगी. इसके अलावा ऐसे किसी भी प्रश्न को अटेंप्ट न करें जिसे आप अननोन कांसेप्ट और लेंदी कैलकुलेशन की वजह से समझने और हल कर पाने में झिझक रहे हों.
जायसवाल ने बताया कि आखिरी समय में छात्र स्वंय पर अत्याधिक दबाव न डालें. हर रात 5-6 घंटे की नींद अवश्य लें. परीक्षा से 3-4 दिन पहले तो यह और भी आवश्यक हो जाता है. मेडिटेशन, रिलैक्सेशन, एक्सरसाइज, योगा आदि से ताजगी और ऊर्जा हासिल करने में मदद मिल सकती है. इन दिनों छात्रों को दिन के समय सोने से खासतौर पर बचना चाहिए.
पढ़ाई के दौरान छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखना चाहिए. उन्हें किसी भी हालत में सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखना चाहिए. किसी भी तरह की नकारात्मकता आपको कमजोर बना सकती है. यह जेईई मेन परीक्षा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण भावनाओं में से एक है. खुद पर विश्वास रखना जरूरी है.
Also Read: JEE Main 2023 सत्र 1 का एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी, डिटेल्स जानें, डायरेक्ट लिंक
मेंटर्स एडुसर्व, पटना के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




