ePaper

JEE Advanced Registration 2022: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन शुरू, jeeadv.ac.in पर इस तरीके से करें आवेदन

Updated at : 08 Aug 2022 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Advanced Registration 2022: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन शुरू, jeeadv.ac.in पर इस तरीके से करें आवेदन

JEE Advanced Registration 2022: जेईई मेन 2022 सत्र 2 का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद अब जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Advanced Registration 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बदल दी गई है. पहले रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त से शुरू होने थे. जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी न होने के बाद भी कैंडिडेट्स पूरे दिन जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने का इंतजार करते रहे लेकिन लिंक एक्टिव नहीं किया गया. वहीं काफी देर बाद आईआईटी बॉम्बे द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in नोटिस जारी किया गया जिसके अनुसार JEE Advanced Registration Link 2022 आज, 8 अगस्त को एक्टिव किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई. बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक आज शाम 4 बजे से एक्टिव किया गया. हालांकि इससे पहले एनटीए की ओर से जेईई मेन रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इच्छुक कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आगे पढ़ें रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका और अन्य जरूरी डिटेल्स.

टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड में होंगे शामिल

बता दें कि जेईई मेन 2022 ( JEE Main 2022) में टॉप 2.5 लाख रैंक वाले स्टूडेंट्स ही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की वेबसाइट पर जाएं.

  • रजिस्ट्रेशन के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर समेत अन्य जरूरी डीटेल भरकर रजिस्टर करें.

  • इसके बाद आपका यूजरनेम और पासवर्ड जेनरेट होगा, उसे सेव करके रख लें.

  • अब यूजरनेम व पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें और जेईई एडवांस्ड फॉर्म भरें.

  • दिये गए स्थान पर फोटो, सिग्नेचर के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

  • फीस पेमेंट करें.

  • भरे गए फॉर्म का एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें.

Also Read: JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
Also Read: CUET UG 2022 दूसरे चरण की परीक्षा अब इस तारीख को, नया एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
जेईई एडवांस्ड रिलेटेड इंपोर्टेंट शेड्यूल

  • जेईई एडवांस्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 8 अगस्त शाम 4 बजे से

  • ईई एडवांस्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त: 11 अगस्त शाम 5 बजे तक

  • जेईई एडवांस्ड फीस पेमेंट की अंतिम तारीख : 12 अगस्त शाम 5 बजे तक

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे : 23 अगस्त दिन के 10 बजे से 28 अगस्त दोपहर 2.30 बजे तक

  • PwD कैंडिडेट्स द्वारा Scribe चुनने की डेट : 27 अगस्त 2022

  • जेईई एडवांस्ड परीक्षा : 28 अगस्त 2022 (पेपर 1- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, पेपर 2- दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक)

  • कैंडिडेट रिस्पॉन्स : 01 सितंबर 2022 सुबह 10 बजे

  • जेईई एडवांस्ड आंसर-की (प्रोविजनल) : 3 सितंबर 2022 सुबह 10 बजे

  • जेईई एडवांस्ड रिजल्ट घोषित किये जाने की तारीख : 11 सितंबर 2022, सुबह 10 बजे

  • AAT के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 11 सितंबर दिन के 10 बजे से लेकर 12 सितंबर शाम 5 बजे तक

  • JoSAA सीट एलॉकेशन प्रॉसेस शुरू : 12 सितंबर 2022

  • AAT एग्जाम डेट : 14 सितंबर 2022 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

  • एएटी रिजल्ट डेट : 17 सितंबर 2022 शाम 5 बजे

जेईई एडवांस्ड शेड्यूल डायरेक्ट लिंक

जेईई एडवांस्ड के लिए जारी महत्वपूर्ण शेड्यूल यहां चेक करें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola