JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट जारी, jeeadv.ac.in पर चेक करें

JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट आज यानी 11 सितंबर को जारी कर दिये गये हैं. परिणाम की घोषणा के बाद अब परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं.
JEE Advanced 2022 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2022) के परिणाम आज, दिन रविवार, 11 सितंबर को सुबह 10 बजे घोषित कर दिये गये. जेईई एडवांस 2022 परिणाम के साथ, मेरिट लिस्ट की घोषणा भी कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड 2022 मेरिट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. जानें जेईई एडवासं रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है और जोसा काउंसलिंग कब से शुरू हो रही है?
जेईई एडवांस 2022 के परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा. जेईई एडवांस 2022, 28 अगस्त को आयोजित किया गया था. इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 1.56 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. आईआईटी बॉम्बे की ओर से 3 सितंबर को ही जेईई एडवांस परीक्षा की आंसर-की जारी हुई थी. इसमें 04 सितंबर तक ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था.
Direct link to check JEE Advanced 2022 Result यहां चेक करें रिजल्ट
जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए, यहां बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें…
-
जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट
-
आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं.
-
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
-
जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें.
-
जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट सबमिट करें और एक्सेस करें.
-
जेईई एडवांस 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
रिजल्ट घोषित होने के बाद जेईई एडवांस मार्क्स बनाम और रैंक 2022 समेत अन्य डिटेल उपलब्ध कराये जायेंगे. जेईई एडवांस 2022 रैंक एकेडमिक इयर 2022-23 के लिए आईआईटी में इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए मान्य हैं.
Also Read: CUET UG 2022 Answer Key जारी, आपत्ति दर्ज करने के लिए आज रात तक मौका, तरीका, शुल्क समेत अन्य डिटेल जानें
संयुक्त सीट आवंटन (जोसा 2022) काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी. जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड विकल्पों का चयन करके अलॉटमेंट रिजल्ट के माध्यम से एडमिश ले सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर नजर बनाये रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




