Jamia Millia Islamia Admissions 2022:ऑनलाइन डिस्टेंस कोर्स एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,ऐसे अप्लाई करें

Jamia Millia Islamia Admissions 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ऑनलाइन डिस्टेंस कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2022 है.
Jamia Millia Islamia Admissions 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने 2021-22 के सेशन के लिए ऑनलाइन डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन किया है. ऑनलाइन कार्यक्रम JMI के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) द्वारा संचालित किए जाएंगे. इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों के लिए jmicoe.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2022 है. जबकि 10 अप्रैल, 2022 तक फीस भरने की अनुमति दी जाएगी.
प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्टूडेंट्स को 29 मार्च, 2022 और 8 अप्रैल, 2022 के बीच अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करवाना होगा. आवेदन शुल्क सहित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2022 तक है. आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2022 है.
Prospectus for Diploma,Online UG & PG Programs देखने के लिए यहां क्लिक करें.
-
सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के लिए आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाएं.
-
होमपेज पर, पोस्ट-ग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स (सीडीओई) (2021-22) में प्रवेश पर क्लिक करें.
-
न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना डिटेल भरें.
-
आवेदन पत्र जमा करें और शुल्क का भुगतान करें.
-
प्रिंट आउट ले कर रख लें.
सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन विभिन्न स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र प्रोग्राम करने की सुविधा देता है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों और विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री स्वीकार की जाती है. योग्यता समेत विभिन्न कोर्स की डिटेल जानकारी के लिए, स्टूडेंट्स आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस चेक कर सकते हैं. कोर्स समेत आवेदन प्रक्रिया आदि कि जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




