IGNOU ने शुरू किए एमबीए, एमकॉम के नए ऑनलाइन कोर्स,वर्किंग प्रोफेशनल्स भी कर सकते हैं अप्लाई, डिटेल जानें

IGNOU: नए सत्र 2022 के लिए इग्नू ने नए ऑनलाइन एमकॉम और एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किए हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक स्टूडेंट्स ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर अपना आवदेन कर सकते हैं.
IGNOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 2022 नए सत्र के लिए एमकॉम प्रोग्राम और चार नए एमबीए प्रोग्राम शुरू किए हैं. एमबीए के नए ऑनलाइन प्रोग्राम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में संचालित किए जाएंगे. एमकॉम प्रोग्राम भी ऑनलाइन मोड पर ही आयोजित किए जाएंगे. कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने कार्यक्रम में इन कोर्स को लॉन्च किया. एमबीए ओडीएल कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख के बारे में अभी कोई अपडेट जारी नहीं किए गए हैं.
नए एमबीए और एमकॉम कोर्स के लिए वैसे उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं जो वर्किंग प्रोफेशनल्स हैं. इच्छुक उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इग्नू की ओर से कहा गया है कि शिक्षार्थी अब ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, फिनांस मैनेजमेंट और ऑपरेशन मैनेजमेंट में किसी भी कार्यात्मक विशेषज्ञता में एमबीए प्रोग्राम चुन सकते हैं और इसमें एडमिशन ले सकते हैं. ऑनलाइन एमकॉम कोर्स में वर्किंग प्रोफेशनल्स और अन्य छात्रों को मदद मिलेगी.
इग्नू के कुलपति प्रो नागेश्वर राव के अनुसार इन सभी प्रोग्राम्स को आज की जरूरत के अनुसार डिजाइन किया गया है. ये NEP 2020 की सिफारिशों के अनुरूप हैं. इच्छुक उम्मीदवार एमबीए ओडीएल प्रोग्राम्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एम.कॉम ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
इग्नू के नये कोर्स लॉन्च कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टी वी कट्टिमणि, कुलपति और आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस ए कोरी ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




