IBPS RRB PO Main Result 2022 Out: जारी हुआ ग्रामीण बैंक पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2022 6:35 PM

विज्ञापन

IBPS RRB PO Main Result 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट जारी कर दिया है. आईबीपीएस ने 1 अक्टूबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की थी. आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती के लिए ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III की एकल परीक्षा 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

IBPS RRB PO Main Result 2022: आईबीपीएस ने बैंक पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आईबीपीएस ने 1 अक्टूबर, 2022 को अधिकारी स्केल- I के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की थी. उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके स्केल- I परीक्षा के परिणाम तक पहुंच सकते हैं. परिणाम 28 नवंबर, 2022 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

इसी माह हुई थी आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा 2022

आईबीपीएस ने 1 अक्टूबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की थी. आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती के लिए ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III की परीक्षा 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा.

यूं चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं.

  • होमपेज पर RRB PO Result के लिंक पर क्लिक करें.

  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको क्रेडिंशियल भरना होगा.

  • सबमिट करते ही आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

आईबीपीएस क्या है?

आईबीपीएस की फुल फॉर्म इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन होती है. IBPS बैंक के कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए परीक्षाओं का आयोजन करने वाली एक संस्था है, इसे बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के नाम से जाना जाता है. इस संस्था के माध्यम से आप भारत की 12 सार्वजानिक बैंकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने लिए अलग से परीक्षा का आयोजन करती है. इसके माध्यम से भारत में 12 सार्वजानिक बैंकों में चयन किया जाता है.

IBPS परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें?

निम्नलिखित बिंदु आपको IBPS परीक्षा के लिए तैयारी में हैल्प कर सकते हैं :-

  • करंट अफेयर्स बैंकिंग, वित्त उद्योग से जुडी जानकारी रखनी चाहिए.

  • उचित समय प्रबंधन करना होगा और अप-टू-डेट रहना होगा. आपको उचित प्लांनिंग्स से एग्जाम की तैयारी करनी होगी.

  • सभी विषयों को एक निश्चित समय में हल करने की प्रैक्टिस रखनी होगी.

  • बैंक की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से आप ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते है. इसके लिए आप सामान्य ज्ञान की किताबें और रोज अखबार पढ़ें.

  • आईबीपीएस परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए आप आईबीपीएस प्रैक्टिस टेस्ट और मॉक टेस्ट की मदद लें और पिछले साल के प्रश्न पत्र भी हल करें.

  • उचित आहार लें, उपयुक्त नींद ले और चिंता मुक्त रहकर पढ़ें. इससे आप ढंग से पढ़ पाएंगे.

  • आईबीपीएस बैंक परीक्षा की तैयारी हिंदी में करें.

  • ये भी कुछ ऐसे तरीके हैं जिनको अगर आप करते हैं तो निश्चित रूप से आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं. किंतु आपको यहाँ पर ध्यान लगा कर पढ़ना बहुत जरूरी होता हैं. जितना ज्यादा हो सके आप बहुत सारे मॉक टेस्ट पेपर हल करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola