IAF Agniveervayu Recruitment 2024: वायु सेना में हो रही है नियुक्ति, अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Feb 2024 6:12 PM

विज्ञापन

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना की ओर से जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अग्निवीर वायु ( 01/2025) वैकेंसी के लिए अब कैंडिडेट्स कल यानी 11 फरवरी, 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2024 निर्धारित की गई थी.

विज्ञापन

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना 11 फरवरी को IAF अग्निवीरवायु भर्ती 2024 पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी. पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी थी.

Also Read: Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर मांगे आवेदन

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: कब होगी परीक्षा

ऑनलाइन लिखित परीक्षा 17 मार्च 2024 से होगी. महिलाएं भी इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा इस भर्ती में आवेदन के लिए आर्ट्स साइड से 12वीं पास अभ्यर्थी भी पात्र हैं.

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: आयु सीमा

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी, जिसकी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं. उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से अप्लाई कर सकते हैं.

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: आयुसीमा

आवेदक का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो. यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए.

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को (550 रुपये + जीएसटी) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है.

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को (550 रुपये + जीएसटी) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है.

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें.

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola