ePaper

DRDO Recruitment 2022: 1901 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, वेतन 1,12,400 रुपये तक, डिटेल जानें

Updated at : 26 Aug 2022 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2022: 1901 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, वेतन 1,12,400 रुपये तक, डिटेल जानें

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 3 सितंबर को खुलेगी और 23 सितंबर तक जारी रहेगी. उम्मीदवार अपने आवेदन डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं.

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डिफेंस रिसर्च टेक्निकल कैडर (DRTC) के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिस जारी किया है. भर्ती 1901 DRDO CEPTAM-10 के तहत रिक्तियों की होगी जिसमें वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) और तकनीशियन-ए (टेक-ए) पद शामिल हैं.

DRDO Recruitment 2022: 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन

रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 3 सितंबर को खुलेगी और 23 सितंबर तक जारी रहेगी. उम्मीदवार अपने आवेदन डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट – drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और चयन परीक्षा की विस्तृत जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीआरडीओ की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक सूचना देखें.

DRDO Recruitment 2022: योग्यता

वरिष्ठ तकनीकी सहायक- बी: एसटीए-बी पदों के लिए आवेदन के लिए पात्र होने के लिए, आवेदकों के पास विज्ञान में स्नातक की डिग्री या इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान या संबद्ध विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए.

तकनीशियन ए के लिए 10 वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

तकनीशियन ए: आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रमाण पत्र भी प्राप्त करना आवश्यक है.

DRDO Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें

चरण 1: डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

चरण 2: CEPTAM भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: अपना पंजीकरण करें.

चरण 4: आवश्यक विवरण के साथ फॉर्म भरें.

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म की एक कॉपी सेव कर रखें.

DRDO Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

चयन एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा जिसमें आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीबीटी मोड में एक परीक्षा होगी. चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची CEPTAM द्वारा बनाई जाएगी. जिसके बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किये जायेंगे. दस्तावेजों के सत्यापन जैसी सभी आवश्यक पूर्व-नियुक्ति औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ती कराई जायेगी.

Also Read: Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: झारखंड में टीचर्स के लिए बंपर भर्ती, पाएं सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट
DRDO Recruitment 2022: वेतन

वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी के पद के लिए चुने गए लोगों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के वेतन मैट्रिक्स और अन्य लाभों के अनुसार 35,400 रुपये और 1,12,400 रुपये के बीच वेतन मिलेगा. तकनीशियन ए पद के लिए, चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत मासिक वेतन और अन्य लागू लाभों के रूप में 19,900 रुपये से 63,200 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola