CUET-PG Results: सीयूईटी-स्नातकोत्तर परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे करें चेक

Hubballi: Police attempt to detain Popular Front of India (PFI) and Social Democratic Party of India (SDPI) workers during a protest against the raid of National Investigation Agency (NIA), in Hubballi, Thursday, Sept. 22, 2022. (PTI Photo)(PTI09_22_2022_000203B)
जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भागीदार विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवश्यक सीयूईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम 26 सितंबर (सोमवार) को शाम चार बजे तक घोषित करेगी. सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं.
विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET)- स्नातकोत्तर के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी.
26 सितंबर शाम में रिजल्ट होगा जारी
जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भागीदार विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवश्यक सीयूईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम 26 सितंबर (सोमवार) को शाम चार बजे तक घोषित करेगी. सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं.
3.6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल
सीयूईटी-स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए लगभग 3.6 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1.8 लाख से अधिक छात्र और 1.7 लाख छात्राएं शामिल थीं. परीक्षा में 55 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई थी.
1 सितंबर से 11 सितंबर के बीच हुआ था एक्जाम
CUET-PG परीक्षा 1 सितंबर से 11 सितंबर के बीच दो पालियों – सुबह (सुबह 10 से 12 बजे) और दोपहर (3 बजे से शाम 5 बजे) में आयोजित की गई थी. अनंतिम उत्तर कुंजी 16 से 18 सितंबर, 2022 को जारी की गई थी, जबकि 18 सितंबर आपत्तियां दर्ज करने की आखिरी तारीख थी.
CUET PG 2022: ऐसे करें रिजल्ट चेक
सीयूईटी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो अपने होंगे.
होम पेज पर CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आयेगा. आप उसके बाद उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










