CUET PG Result 2022: जारी हुआ सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Sep 2022 5:29 PM
CUET PG Results 2022: रिजल्ट का इंतजार हुआ, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आज 26 सितंबर 2022 कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आधिकाकिरक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CUET PG Results 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है. बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया गया था। इस परीक्षा के रिजल्ट के बाद ही इन कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. अभ्यर्थी आधिकाकिरक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
NTA declares the result of the Common University Entrance Test [CUET (PG)] -2022
National Testing Agency (NTA) has been entrusted with the responsibility of conducting the Postgraduate Entrance Test for 66 Central and participating Universities for the academic session 2022-2023 pic.twitter.com/1KnNJ6ce6Y
— ANI (@ANI) September 26, 2022
बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा तीन सेक्शन में विभाजित थी, यहां बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे.इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स M.A, M.SC व M.COM समेत अन्य कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे.
-
सीयूईटी पीजी का रिजल्टल जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
-
CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
-
होमपेज पर जाकर CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक पर करें.
-
यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें.
-
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा
cuet.ntanic.in
nta.nic.in
29 से 31 अक्टूबर के बीच काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद है। पीजी कोर्स के लिए कुल 38 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी. पीजी के कुल 18 कोर्स हैं की 1262 सीटें हैं. इसमें एमबीए फाइनेंस, मार्केटिंग, बिजनेस इकोनॉमिक्स, एचआर, फाइनेंशियल सर्विसेस, एपीआर, टूरिज्म, रूरल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप, बिजनेस एनालिटिक्स, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस, कम्प्यूटर मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, फॉरेन ट्रेड, मीडिया मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड पॉलिसी जैसे कोर्स शामिल हैं.
कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 1 सितंबर से 11 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी. इसके लिए कुल 3 लाख 56 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.
CUET PG का रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा. अधिक जानकारी के लिए एक बार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










