Career In Telecom Sector: टेलीकॉम सेक्टर में करियर को कहें हैलो, इन कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2022 5:28 PM
Career In Telecom Sector: देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में टेलीकॉम सेक्टर तेजी से विकास कर रही है, जिसके चलते युवाओं के लिए इस क्षेत्र में करियर के नये मौके सामने आ रहे हैं. ऐसे में अच्छी नौकरी की तलाश करनेवाले युवा टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने करियर की राहें तलाश सकते हैं.
Career In Telecom Sector: इंटरनेट और स्मार्टफोन आज लोगों की जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं. लोगों की फोन पर बढ़ती निर्भरता ने टेलीकॉम इंडस्ट्री को नया विस्तार दिया है. देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में यह इंडस्ट्री तेजी से विकास कर रही है, जिसके चलते युवाओं के लिए इस क्षेत्र में करियर के नये मौके सामने आ रहे हैं. ऐसे में अच्छी नौकरी की तलाश करनेवाले युवा टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने करियर की राहें तलाश सकते हैं. आइए जानें प्राची खरे से की टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपना करियर कैसे बना सकते हैं
आज के डिजिटल युग में लगभग हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल है, जो संचार के माध्यम से सिर्फ लोगों को जोड़ने ही नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन से जुड़े कई कामों को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस परिवर्तन के चलते टेलीकॉम इंडस्ट्री पूरे विश्व में तेजी से विकसित होनेवाला क्षेत्र बन चुकी है. ऐसे में यदि आप संभावनाओं से भरे क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो इस इंडस्ट्री का रुख कर सकते हैं.
मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास करनेवाले युवा टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री में प्रवेश कर सकते हैं. टेलीकॉम इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखनेवाले छात्रों को चार वर्षीय बैचलर डिग्री कोर्स में दाखिला लेना होगा. इसके लिए 12वीं के बाद ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन व एडवांस टेस्ट में शामिल होकर आगे का रास्ता तय करना होगा.
आप डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं. डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा के ज्यादातर कोर्स एक या दो वर्ष के होते हैं. इन कोर्सेज में छात्रों को नेटवर्क सिस्टम इन डिजाइनिंग, इंस्टॉलिंग, टेस्टिंग, रिपेयरिंग आदि से संबंधित शिक्षा दी जाती है. वहीं सेल्स और सर्विस से जुड़ी नौकरी के लिए न्यूनतम 10वीं पास होने के साथ स्किल ट्रेनिंग की योग्यता मांगी जाती है.
टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े बैचलर कोर्सेज में बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एंड एमटेक इन ऑटोमेशन एंड कंप्यूटर विजन कोर्स शामिल हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग+ माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन, एमटेक इन आरएफ एंड माइक्रोवेव इंजीनियरिंग, एमटेक इन टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम्स इंजीनियरिंग डुअल डिग्री भी प्राप्त की जा सकती है.
टेलीकॉम सेक्टर से संबंधित नौकरियों को काम के हिसाब से नेटवर्क मैनेजमेंट, सेल्स एंड सर्विस, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, पेसिव इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में बांटा गया है. इन सभी क्षेत्रों में कार्यरत भूमिकाओं से संबंधित पेशेवरों की भारी मांग है. नेटवर्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में आप स्टेशन सर्विस इंजीनियर, कोर नेटवर्क इंजीनियर, फील्ड मेंटेनेंस इंजीनियर, ट्रांसमिशन इंजीनियर, ऑप्टिकल फाइबर टेक्नीशियन आदि के रूप में करियर बना सकते हैं. सेल्स एंड सर्विस क्षेत्र सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, इन-स्टोर प्रमोटर, टेरिटरी सेल्स मैनेजर (ब्रॉडबैंड), टेरिटरी सेल्स मैनेजर (मोबाइल) आदि के रूप में आगे बढ़ने का मौका देता है. एप्लीकेशन डेवलपमेंट के क्षेत्र में आप मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर, गेम डेवलपर, हैंडसेट सॉफ्टवेयर डेवलपर, एम्बेडेड हार्डवेयर डेवलपर, नेटवर्क सॉफ्टवेयर डेवलपर आदि बन सकते हैं. इसके अलावा आपके लिए टावर टेक्नीशियन, क्लस्टर इन-चार्ज, क्लस्टर मैनेजर, ब्रॉडबैंड टेक्नीशियन, रेडियो फ्रीक्वेंसी इंजीनियर आदि के रूप में भी जॉब के मौके उपलब्ध हैं.
-
भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, आईआईटी दिल्ली.
-
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी.
-
नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी.
-
इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी)
-
डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन, आईआईटी खड़गपुर.
-
डा बाबासाहेब आंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










