BPSSC SI 2023 Admit Card: जारी होने वाला है बिहार एसआई भर्ती का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Feb 2024 11:03 PM

विज्ञापन

BPSSC SI 2023 Admit Card: गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स एग्जाम में करीब साढ़े 6 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिसमें क्वालीफाई हुए उम्मीदवार मेन्स देंगे. आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकते ह.

विज्ञापन

BPSSC SI Mains 2023 Exam Date & Admit Card: हार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन 6 फरवरी, 2024 को बीपीएसएससी एसआई 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा. जो उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्री एग्जाम में सफल हुए अभ्यर्थी अब बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर मेन्स एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

Also Read: CBSE Credit System: एनईपी के तहत लागू होगा क्रेडिट सिस्टम, जानें कितने घंटे के लिए मिलेगा कितना अंक

BPSSC SI Mains 2023 Admit Card: यहां देखें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

स्टेप 1: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होम पेज पर, ‘SI Mains 2023 admit card’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.

स्टेप 3: यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें.

स्टेप 5: एग्जाम डे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

BPSSC SI Mains 2023 Admit Card: कब होगी परीक्षा

बीपीएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसआई की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2024 को निर्धारित होगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगा. नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप बीपीएसएससी एसआई का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSSC SI Mains 2023 Admit Card: नें परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती अभियान के माध्यम से पुलिस उप-निरीक्षकों की 1275 रिक्तियों को भरा जाएगा. इनमें अनारक्षित – 441 पद, ईड्ब्ल्यूएस – 111 पद, ईबीसी – 238 पद, ओबीसी – 107 पद, बीसी महिला – 82 पद, एससी – 275 पद, एसटी – 16 पद और ट्रांसजेंडर के 05 पद शामिल हैं. चयन प्रक्रिया में पांच चरण हैं – प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन