BPSC 68th Prelims Admit Card ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, जानें कब आएंगे प्रवेश-पत्र
BPSC 68th Prelims Admit Card: BPSC 28 जनवरी, 2023 को 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर देगा. आयोग की ओर से बीपीएससी 68वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा.
BPSC 68th Prelims Exam 2023 Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. BPSC 28 जनवरी, 2023 को 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर देगा. आयोग की ओर से बीपीएससी 68वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा. बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रांरभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी.
आयोग ई एडमिट कार्ड जारी करेगा. यानी ऑनलाइन, अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर. स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को डाक/ पोस्ट या किसी और माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे. आपको खुद इसे डाउनलोड करना होगा. इसका तरीका है-
28 जनवरी को बीपीएससी प्रीलिम्स 2023 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद bpsc.bih.nic.in पर जाएं. इसके अलावा आप BPSC की ही दूसरी वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर भी जा सकते हैं. यहां भी हॉल टिकट अपलोड किया जाएगा.
होम पेज पर ही आपको 68th BPSC Prelims Admit Card Link मिलेगा. उसे क्लिक करें. (दो लिंक्स मिलेंगे. एक नोटिस का होगा और दूसरा एडमिट कार्ड डाउनलोड का)
डाउनलोड लिंक से आपको लॉगिन करने का ऑप्शन मिलेगा. यहां आप अपना बीपीएससी 68th रोल नंबर और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें.
परीक्षा का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखेगा. उसे ओपन करें. सेव या डाउनलोड कर लें. साफ सुथरा प्रिंट निकाल लें.
बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इस प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है.
आयोग की ओर से बीपीएससी 68वीं परीक्षा के हॉल टिकट डाक से नहीं भेजे जाएंगे. बीपीएससी ने 20 जनवरी को अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. इसमें कहा गया है कि कुल 771 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया और वे बीपीएससी की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










