ePaper

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में एपीएस की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated at : 21 Jul 2024 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में एपीएस की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

ukpsc recruitment 2024

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी की भर्ती के लिए 99 पदों पर वैकेंसी जारी कि गई है, योग्य उम्मीदवार 07 अगस्त से पहले आवेदन कर लें.

विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) कि ओर से एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू कर दी गई है, योग्य उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 07 अगस्त से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं.

विस्तार में

सरकारी नौकरी के इच्छूक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी के रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की है, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छूक एवं योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है. वहीं फॉर्म अप्लाई करते समय उम्मीदवार से किसी तरह का चुक हो जाता है तो फॉर्म में सुधार के लिए 12 अगस्त से 21 अगस्त तक का समय दिया जाएगा.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

योग्यता – वे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय के साथ ग्रेजुएशन का डिग्री होना आवश्यक है. साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में एक घंटे के अंतराल में 9000 डिप्रेशन और हिंदी टाइपिंग में 8000 की डिप्रेशन भी आना चाहिए.

आयु सीमा- योग्य उम्मीदवारों की न्यूनत्तम आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होना चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी यु सीमा के अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी.

UKPSC : आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने सभी दस्तावेजों को भरने के बाद अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें-

वर्ग शुल्क
यूआर222.30 रुपये
ओबीसी222.30 रुपये
ईडब्ल्यूएस 222.30 रुपये
एससी102.30 रुपये
एसटी102.30 रुपये

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा.
  • इसके बाद जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में पास होते हैं, उन्हें टाइपिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
  • इसके बाद कौशल परीक्षण और मेडिकल परीक्षा से पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इन सभी टेस्ट को पास कर लेने के बाद मेरिट लिस्ट में नाम शामिल होगा.

भर्ती विवरण

आवेदन की तिथि 18 जुलाई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2024
भर्ती संख्या 99
आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच
योग्यताग्रेजुएशन
आवेदन का मोड ऑनलाइन
सुधार विंडो12 अगस्त से 21 अगस्त तक

यहां से करें अप्लाई

  1. सबसे पहले UKPSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

also read – Sbi : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, एज लिमिट 50 वर्ष तक

also read – Private Jobs : अमेरिकन एक्सप्रेस में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए वैकेंसी जारी, देखें जरुरी स्किल्स

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola