AIBE 17 एडमिट कार्ड जारी, allindiabarexamination.com से ऐसे डाउनलोड करें, डायरेक्ट लिंक

AIBE 17 Admit Card: उम्मीदवार एआईबीई एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com या barcouncilofindia.org से डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका और डिटेल जानें.
AIBE 17 (XVII) admit card: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई 17 या XVII) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने अंतिम तिथि को या उससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन किया था और आवेदन शुल्क का भुगतान किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com या barcouncilofindia.org पर जा सकते हैं और अपने एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक और डानलोड करने का तरीका आगे देखें.
बता दें कि मूल रूप से एआईबीई प्रवेश पत्र 30 जनवरी को जारी किया जाना था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था. बीसीआई ने कहा था, “प्रिय उम्मीदवार, एआईबीई -XVII एडमिट कार्ड 1 फरवरी 2023 को शाम 5 बजे आईएसटी (अस्थायी रूप से) से डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे.” एआईबीई XVII परीक्षा 5 फरवरी, 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
-
कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org या allindiabarexamination.com पर जाएं.
-
एआईबीई XVII सेक्शन में जाएं.
-
इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें.
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें.
अखिल भारतीय बार परीक्षा एक नेशनल लेवल सर्टिफिकेशन एग्जाम है, जिसमें सफलता प्राप्त करने से कानून स्नातक देश भर की अदालतों में प्रैक्टिस करने के योग्य हो जाते हैं. उम्मीदवारों को जरूरी और ताजा अपडेट के लिए एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
Also Read: JEE Main 2023 session 1 answer key: प्रोविजनल आंसर-की जल्द, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्टक लिंक यहां है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










