ePaper

Year End Offer : साल के आखिर में कारों पर 2 लाख की छूट दे रही ये कंपनी, इस डेट तक है आखिरी मौका

Updated at : 25 Nov 2023 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Year End Offer : साल के आखिर में कारों पर 2 लाख की छूट दे रही ये कंपनी, इस डेट तक है आखिरी मौका

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन बाजार में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रमोशनल ऑफर के तहत ग्राहकों को फिलहाल 30 नवंबर 2023 तक 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. इसके बाद 31 दिसंबर 2023 तक इसे घटाकर करीब 1.5 लाख रुपये कर देगी.

विज्ञापन

Year End Discount Offer : फेस्टिव सीजन के दौरान कार कंपनियों की ओर से गाड़ियों पर दी जाने वाली छूट का लाभ उठाने का मौका आप चूक गए हैं, तो माथ धरके अफसोस करने की कोई बात नहीं है. भारतीय बाजार में ग्राहकों को छूट का अवसर हमेशा मिलता ही रहता है और आप छूट का लाभ पाकर कभी भी सस्ती कार खरीद सकते हैं. साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर आने वाला है और देसी-विदेशी कार निर्माता कंपनियों ने बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए साल के आखिर यानी ईयर एंड पर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रहे हैं. इस ईयर एंड डिस्काउंट ऑफर की शुरुआत फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने कर दी है. मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो इस फ्रांसीसी कंपनी ने अपनी दो कारों पर करीब 2 लाख रुपये तक का ईयर एंड डिस्काउंट देने का फैसला किया है. इन दोनों कारों में सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस एसयूवी कार है, जिनकी खरीद पर कंपनी की ओर से करीब 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. बताते चलें कि इन दोनों कारों को सिट्रोएन ने इसी साल बाजार में उतारा है.

कब तक उठा सकेंगे छूट का लाभ

मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन बाजार में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रमोशनल ऑफर के तहत ग्राहकों को फिलहाल 30 नवंबर 2023 तक 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. इसके बाद 31 दिसंबर 2023 तक इसे घटाकर करीब 1.5 लाख रुपये कर देगी. बताया जा रहा है कि सिट्रोएन इंडिया भारत में सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस खरीदने वाले ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर का लाभ 31 दिसंबर 2023 तक दे रही है. बाजार में अपनी उपस्थिति और आने वाले साल 2024 के लिए स्टॉक बढ़ाने के लिए कंपनी का यह एक रणनीतिक कदम है.

कारों की खरीद पर 5 साल की वारंटी

इतना ही नहीं, फ्रांस की यह कार निर्माता कंपनी अपने सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस खरीदने वाले ग्राहकों को न केवल आकर्षक छूट का लाभ दे रही है, बल्कि ग्राहकों की संतुष्टि के लिए सिट्रोएन की ओर से 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. इसके अलावा, कंपनी की ओर से पूरे एक साल तक पेट्रोल-डीजल का खर्चा मुफ्त में दिया जा रहा है. कंपनी की ओरसे 30 नवंबर 2023 तक इन दोनों कारों की खरीद पर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसके बाद 31 दिसंबर 2023 तक यह 1.5 रुपये तक हो जाएगा.

Also Read: EVs और ICE गाड़ियों के मुकाबले कहीं अधिक इको-फ्रेंडली हैं Hybrid कारें? IIT कानुपर के छात्रों ने किया खुलासा

सी3 हैचबैक की कितनी है कीमत

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की ओर से सी3 हैचबैक कार को इसी साल भारतीय बाजार में पेश किया गया है. मार्केट में इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सेल्टोस, रेनॉल्ट काइगर आदि जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ है. इसके साथ ही, यह बलेनो, अल्ट्रोज और आई20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को भी टक्कर देती है. एक्स-शोरूम में इस कार की कीमत 6.16 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 8.80 लाख रुपये तक जाती है. भारत में सिट्रोएन की ये सबसे किफायती कारों में से एक है.

Also Read: Army के जवानों को मारुति का New Year तोहफा! GST फ्री दे रही ये कार

कितने में मिलती है सी3 एयरक्रॉस एसयूवी

वहीं, सी3 एयरक्रॉस एसयूवी सिट्रोएन की हैचबैक कार से थोड़ी बड़ी है. भारतीय बाजार में इसका हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, फॉक्सवैगन ताइगुन और होंडा एलिवेट से मुकाबला है. भारत के एक्स-शोरूम में सी3 एयरक्रॉस की कीमत करीब 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 12.54 लाख रुपये तक जाती है. अब कंपनी की ओर से दी जाने वाली छूट के बाद इन दोनों कारों की कीमत में कितनी कटौती हो जाएगी, इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola