ePaper

पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में नंदीग्राम से ही लिखी जायेगी तृणमूल कांग्रेस की जीत की कहानी

Updated at : 18 Jan 2021 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में नंदीग्राम से ही लिखी जायेगी तृणमूल कांग्रेस की जीत की कहानी

West Bengal Election 2021: शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पार्टी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पहली बार पूर्व मेदिनीपुर (East Medinipur) जिले के नंदीग्राम (Nandigram) में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जीत की कहानी लिखी जायेगी.

विज्ञापन

कोलकाता : शुभेंदु अधिकारी के पार्टी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम से ही तृणमूल कांग्रेस के जीत की कहानी लिखी जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदीग्राम उनके दिल में बसा हुआ है और यहां के लोगों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने स्वयं आंदोलन किया था. इसलिए इस बार वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ना चाहती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भवानीपुर मेरा घर है और नंदीग्राम मेरी आत्मा. इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम व भवानीपुर दोनों विधानसभा सीटा से चुनाव लड़ूंगी.’

उन्होंने कहा कि नंदीग्राम उनके लिए काफी भाग्यशाली स्थल रहा है. यहां से उन्होंने वाम मोर्चा के खिलाफ आंदोलन को नया आयाम दिया था और वाम मोर्चा के 34 वर्ष के कुशासन को खत्म किया था. नंदीग्राम को शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने ही में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

Also Read: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देंगी ममता बनर्जी, दो सीट से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

ममता बनर्जी ने यहां रैली में कहा कि नंदीग्राम मेरे लिए भाग्यशाली है. नंदीग्राम से शुरुआत की है. वह नंदीग्राम को भूली नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्त से सने उस दिन को मैं कैसे भूल सकती हूं. मुख्यमंत्री ने अधिकारी परिवार का नाम लिये बगैर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग इधर-उधर कर रहे हैं. लेकिन, आप चिंता न करें. मैं आपके साथ हूं.

उन्होंने कहा कि तृणमूल का जब जन्म हुआ था, उस समय वे नहीं थे. कोई-कोई जा ही सकते हैं. अच्छा ही किये हैं. राजनीति में तीन लोग होते हैं. लोभी, भोगी, त्यागी. कोई भी त्यागी अपनी मां की गोद नहीं छोड़ता. लोभी और भोगी ही ऐसा कर सकते हैं.

Also Read: मेदिनीपुर में बोलीं ममता बनर्जी, कोई गलती करूं, तो गाल पर थप्पड़ मारना, लेकिन मुंह मत फेरना
भाजपा पर तृणमूल को डराने-धमकाने का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता दिल्ली से बोल रहे हैं या तो जेल या घर में रहें. भाजपा वाशिंग मशीन और वाशिंग पाउडर है. काला होकर घुसेगा और सादा होकर निकलेगा.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola