पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से माफी मांगी, बताया इतिहास में 30 दिसंबर का महत्व

PM Modi News: मोदी ने कहा कि 1943 की इस घटना के 75 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2018 में वह अंडमान गये थे. नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था. अब इस समय देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है. इसी अमृत महोत्सव में देश ने 475 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का संकल्प लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाना था. उन्हें दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होना था. लेकिन, उनकी मां हीरा बा के निधन की वजह से उनकी यह यात्रा टल गयी. हालांकि, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए. इसमें हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है. बंगाल न आ पाने के लिए पीएम मोदी ने वहां की जनता से माफी मांगी. साथ ही इतिहास में 30 दिसंबर के महत्व के बारे में भी बताया.
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और कई अन्य रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कोलकाता की ऐतिहासिक धरती को नमन किया. कहा कि जिस बंगाल की धरती से वंदेमातरम का जयघोष हुआ, वहां से ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर का इतिहास में अपना महत्व है. वर्ष 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था.
श्री मोदी ने कहा कि 1943 की इस घटना के 75 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2018 में वह अंडमान गये थे. नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था. अब इस समय देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है. इसी अमृत महोत्सव में देश ने 475 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का संकल्प लिया है. आज इसी में से एक हावड़ा-न्यूजलपाईगुड़ी वंदे भात ट्रेन यहां हावड़ा से शुरू हुई है. आज ही रेलवे और मेट्रो की कनेक्टिविटी से जुड़े अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ.
Also Read: युवा देश के लिए भारतीय रेल भी युवा अवतार ले रहा है, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि करीब 5,000 करोड़ की लागत से मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. जोका-तारातला मेट्रो चालू हो गया है. इससे शहर के लोगों को कनेक्टिविटी में फायदा होगा. उन्होंने कहा कि आदि गंगा नदी का पुनरोद्धार किया जाना है. आदि गंगा नदी की स्थिति अभी दुर्भाग्य से बहुत खराब है. इसमें जो कूड़ा-कचरा गिरता है. सीवरेज का पानी गिरता है, उसकी सफाई के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक के आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किये जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलोग अक्सर व्यक्ति के जीवन में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर की बात करते हैं. कहते हैं कि दिनचर्या ऐसी हो कि बीमार पड़ने की नौबत न आये. इसी तरह नदी की गंदगी को साफ करने के साथ ही केंद्र सरकार प्रिवेंशन पर भी बहुत जोर दे रही है. इसका सबसे बड़ा और आधुनिक तरीका है, ज्यादा से ज्यादा आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट. आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज ही आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाये जा रहे हैं. हमें फॉरवर्ड लुकिंग सोच और एप्रोच के साथ देश को आगे ले जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




