6 महीने में सिर्फ 16 लोगों से हुई पूछताछ, ग्रुप डी की जांच से कोर्ट असंतुष्ट, पुनर्गठित की गई एसआइटी

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच पर नाराजगी जताई . बुधवार को ग्रुप-डी और ग्रुप-सी भर्ती मामलों में सीबीआई की एसआइटी भी बदल दी. केंद्रीय जांच एजेंसी के दो अधिकारियों को एसआइटी से हटा दिया गया.
कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High court) के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई (CBI) जांच पर नाराजगी जताई . उन्होंने बुधवार को ग्रुप-डी और ग्रुप-सी भर्ती मामलों में सीबीआई की एसआइटी भी बदल दी. केंद्रीय जांच एजेंसी के दो अधिकारियों को एसआइटी से हटा दिया गया. उनकी जगह सीबीआई के 4 नए सदस्यों को एसआइटी में लाया गया. गौरतलब है कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने बुधवार को पुनर्गठित पीठ की अध्यक्षता की थी. गौरतलब है कि जस्टिस गंगोपाध्याय बुधवार को सीबीआई के पूर्व डीआईजी अखिलेश सिंह को पुनर्गठित पीठ की अध्यक्षता में लाए थे. उनका निर्देश है कि वह जहां भी हों संबंधित अधिकारी 7 दिन के अंदर अखिलेश सिंह को कोलकाता भेज दें. बिना कोर्ट की अनुमति के उनका तबादला नहीं किया जा सकता है.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर मेयरऑफिस के सामने विरोधी पार्षदों का हंगामा
जस्टिस गंगोपाध्याय ने बुधवार को कहा, सीबीआई की स्कूल भर्ती मामले में जांच की गति बेहद ही धीमी हो गई है. पिछले नवंबर में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे .सीट का गठन जून में हुआ था. ग्रुप डी में कुल 542 लोगों पर अवैध तरीके से नौकरी करने का आरोप लगा था. सीबीआई ने अब तक सिर्फ 16 लोगों से पूछताछ की है यानी 5 फीसदी से भी कम काम हुआ है. कोर्ट ने सीबीआई से धीमी गति से काम करने के पीछे के कारणों पर भी सवाल उठाया है.
Also Read: अभिषेक बनर्जी ने कहा : जनता के करोड़ों रुपयों के खर्च का हिसाब नहीं है केंद्र के पास
पुनर्गठित एसआईटी की टीम को 21 दिनों के भीतर 542 लोगों से पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है. हाईकोर्ट का कहना है कि अगर 21 दिनों के भीतर पूछताछ प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो एसआइटी से जवाबदेही की जाएगी. हाईकोर्ट को जानना है कि किसने खाली उत्तर पुस्तिका जमा दी थी. अदालत ऐसे अभ्यर्थियों के बारे में भी जानना चाहती है, जिन्हें दो या तीन अंक मिले, लेकिन बाद में इनका अंक 52 या 53 हो गया.
Also Read: West Bengal : मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा- सीबीआई दिलीप घोष को क्यों नहीं करती गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




