WPI : दिसंबर 2022 में खाने पीने की चीजों की कीमतों ने दी बड़ी राहत, थोक महंगाई दर घटकर 4.95 फीसदी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिसंबर 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति ऋणात्मक 1.25 फीसदी और ईंधन तथा बिजली की मुद्रास्फीति 18.09 फीसदी थी. समीक्षाधीन महीने में विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति 3.37 फीसदी थी.
नई दिल्ली : साल 2022 के दिसंबर महीने में थोक महंगाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है. समाचार एजेंसी भाषा की खबर के अनुसार, खाने-पीने की चीज और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने की वजह से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में घटकर 4.95 फीसदी पर आ गई. हालांकि, थोक कीमत आधारित मुद्रास्फीति नवंबर 2022 में 5.85 फीसदी और दिसंबर 2021 में 14.27 फीसदी थी.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिसंबर 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति ऋणात्मक 1.25 फीसदी और ईंधन तथा बिजली की मुद्रास्फीति 18.09 फीसदी थी. समीक्षाधीन महीने में विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति 3.37 फीसदी थी. मंत्रालय के बयान के मुताबिक कि दिसंबर 2022 में मुद्रास्फीति की दर में कमी मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों, वस्त्रों और रसायनों तथा रासायनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट के चलते हुई.
खुदरा महंगाई में भी गिरावट दर्ज
गुजरे साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में भारत के लोगों से महंगाई से थोड़ी राहत मिली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर, 2022 में घटकर एक साल के निचले स्तर 5.72 फीसदी पर आ गई. गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में नरमी के चलते यह कमी दर्ज की गई है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर, 2022 में 5.88 फीसदी और दिसंबर, 2021 में 5.66 फीसदी थी.
Also Read: साल 2022 के आखिरी महीने में महंगाई से मिली थोड़ी राहत, दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 5.72 फीसदी
खुदरा बाजार में खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में खाने-पीने की चीजों की मुद्रास्फीति 4.19 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने नवंबर में 4.67 फीसदी थी. खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी, 2022 से लगातार रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर 6 फीसदी से ऊपर रहने के बाद नवंबर में घटकर 5.88 फीसदी और दिसंबर में 5.72 फीसदी रह गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




