ePaper

मार्केट खुलते ही रॉकेट बन गया इस कंपनी का शेयर, बीएसई में 3.84% की लगाई छलांग

Updated at : 11 Dec 2024 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
मार्केट खुलते ही रॉकेट बन गया इस कंपनी का शेयर, बीएसई में 3.84% की लगाई छलांग

vedanta limited

Vedanta share: वेदांता ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में 4,352 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. यह नतीजा पिछले साल की समान अवधि में 1,783 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले एक बड़ा सुधार है.

विज्ञापन

Vedanta share: शेयर बाजार का कामकाज शुरू होते ही वेदांता लिमिटेड के शेयर रॉकेट बन गया. बुधवार 11 दिसंबर 2024 को वेदांता के शेयर सुबह 09:59 बजे 3.84% की छलांग लगाकर 519.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 43.84 अंक बढ़कर 81553.89 पर पहुंच गया. मंगलवार को इसका शेयर 500.15 रुपये पर बंद हुआ था. इसके शेयर ने 52-सप्ताह का उच्चतम मूल्य 523.60 रुपये और 52-सप्ताह का न्यूनतम मूल्य 243.70 रुपये दर्ज किया.

वेदांता के शेयरों में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

ऊर्जा और खनिज क्षेत्रों में सकारात्मक संकेतों की वजह से वेदांता के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार की सुबह 09:59 बजे तक काउंटर पर कुल कारोबार 279446 शेयरों का रहा, जिसका कारोबार 14.32 करोड़ रुपये रहा. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा कीमत पर कंपनी के शेयर 29.00 रुपये प्रति शेयर की पिछली 12 महीने की आय के 17.94 गुना और इसके मूल्य-से-पुस्तक मूल्य के 3.29 गुना पर कारोबार कर रहे हैं.

दूसरी तिमाही में वेदांता ग्रुप 4,352 करोड़ का मुनाफा

वेदांता ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में 4,352 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. यह नतीजा पिछले साल की समान अवधि में 1,783 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले एक बड़ा सुधार है. हालांकि, कंपनी की परिचालन आय साल-दर-साल 3.4% घटकर 37,634 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 38,945 करोड़ रुपये थी.

इसे भी पढ़ें: चीन ने खरीदी पीली धातु तो आसमान पर चढ़ गया सोना, चांदी 1000 रुपये मजबूत

वेदांता के परिचालन में स्थिरता

परिचालन स्तर पर कंपनी ब्याज, कर और मूल्यह्रास से पहले की आय 14.4% घटकर 9,828 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 11,479 करोड़ रुपये था. बीआईटीडीए मार्जिन भी घटकर 26.1% रह गया, जो पिछली तिमाही में 29.5% था. इसके बावजूद, 1,868 करोड़ के शुद्ध लाभ और टैक्स खर्च में कमी ने कंपनी के मुनाफे को मजबूत किया​. इन वित्तीय सुधारों का श्रेय वेदांता के मजबूत प्रदर्शन और लागत प्रबंधन को दिया जा रहा है. यह मुनाफा कंपनी के परिचालन में स्थिरता को दर्शाता है. हालांकि कमाई पर वस्तु कीमतों और परिचालन चुनौतियों का प्रभाव रहा है.

इसे भी पढ़ें: 13 दिसंबर तक खुला है विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन, निवेश करना क्या सही रहेगा?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola