ePaper

चीन ने खरीदी पीली धातु तो आसमान पर चढ़ गया सोना, चांदी 1000 रुपये मजबूत

Updated at : 11 Dec 2024 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Rate: कारोबारियों ने कहा कि चीन की ओर से अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था के लिए कम ब्याज पर कर्ज देने के साथ अन्य प्रकार के प्रोत्साहनों का संकेत देना सोने में तेजी का कारण बना. पीबीओसी की ओर से सोने की खरीद फिर से शुरू करने के बाद सराफा कीमतों में तेजी आई.

विज्ञापन

Gold Rate: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार 10 दिसंबर 2024 को सोना चांदी की कीमती धातुओं के दामों में तेजी आई. सोने की कीमत 820 रुपये बढ़कर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. पीली धातु में इस तेजी का कारण आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की खरीदारी और मजबूत वैश्विक रुख रहा. चीन ने अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कम ब्याज दरों पर कर्ज और अन्य प्रोत्साहन देने के संकेत दिए हैं. साथ ही, पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने सोना खरीदना फिर से शुरू कर दिया है. इन दोनों कारकों ने सोने की कीमतों में तेजी लाने का काम किया. कारोबारियों का कहना है कि चीन के इस कदम से सोने की मांग बढ़ेगी. इससे वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में यह तेजी इसी वैश्विक रुख का असर है.

दिल्ली में सोना चांदी मजबूत

मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 820 रुपये बढ़कर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 99.9% शुद्धता वाला सोना सोमवार को 78,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मंगलवार को चांदी 1,000 रुपये उछलकर 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले सत्र में चांदी की कीमत 93,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर 79,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसका पिछला बंद भाव 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

वायदा बाजार में भी सोना उछला

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 151 रुपये की तेजी के साथ 77,637 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2025 माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 151 रुपये यानी 0.19% की तेजी के साथ 77,637 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 13,363 लॉट का कारोबार हुआ.

इसे भी पढ़ें: झारखंड मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों को उग्रवादियों से खतरा, अलर्ट जारी

चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 435 रुपये की गिरावट के साथ 94,762 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च, 2025 महीने में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 435 रुपये यानी 0.46% की गिरावट के साथ 94,762 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 23,836 लॉट का कारोबार हुआ.

इसे भी पढ़ें: तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमत जारी कर दी है, आपने चेक किया क्या?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola