Vande Bharat Mumbai to Goa: मुंबई से गोवा चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें कहां-कहां ठहरेगी और कितना समय लेगी

Vande Bharat Express Mumbai to Goa: मुंबई से गोवा वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है. जानें यह Vande Bharat Train कहां-कहां ठहरेगी और कितने समय में आपको गोवा पहुंचाएगी. मुंबई से गोवा वंदे भारत को लेकर पढ़ें हर जानकारी
Vande Bharat Express Mumbai to Goa : यदि आप मुंबई से गोवा जाना चाहते हैं वो भी कम सयम में तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…मुंबई से चौथी वंदे भारत ट्रेन शनिवार से पटरी पर दौड़ेगी. इस बाबत रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी. बताया जा रहा है कि मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन रूट 10 स्टेशन पर ठहरेगी. ये स्टेशन हैं CSMT, दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली, थिविम और मडगांव…
जो बात मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर सामने आ रही है उसके अनुसार, नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन लगभग आठ घंटे में 586 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. CSMT और मडगांव के बीच तेजस एक्सप्रेस में इस दूरी को तय करने में आठ घंटे 20 मिनट लगते हैं. वंदे भारत ट्रेन सीएसएमटी स्टेशन से सुबह 5.25 बजे खुलेगी जो दोपहर 1.15 बजे तक मडगांव पहुंच जाएगी. ऐसी संभावना जतायी जा रही है. शुक्रवार को ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा इसलिए इस दिन यह वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी.
पिछले दिनों दिल्ली-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की गयी है. इसके शुरू होने के साथ ही अब 17 मार्गों पर ये ट्रेन चल रही है. यहां इन सभी मार्गों की सूची दी गयी है…
-नई दिल्ली – वाराणसी
-नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) गांधीनगर-मुंबई
-नई दिल्ली – अंब अंदौरा
-चेन्नई – मैसूर
-नागपुर – बिलासपुर
-हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी
-सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम
-मुंबई- सोलापुर
-मुंबई- शिर्डी
-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन सिकंदराबाद-तिरुपति
-चेन्नई-कोयंबटूर
-अजमेर – दिल्ली कैंट
-हावड़ा-पुरी-हावड़ा
-तिरुवनंतपुरम – कासरगोड
-दिल्ली – देहरादून
-न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी
यहां चर्चा कर दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले ही कहा है कि 15 जून 2023 तक देश के हर राज्य को वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी. इसके लिए तेजी से काम जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










