डिजिटल ट्रांजेक्शन में गड़बड़ियों की अब BHIM ऐप के जरिए कर सकते हैं कंप्लेन, जानिए कैसे करेंगे ऑनलाइन इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPI Help Facility : ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक पारदर्शी और ग्राहक अनुकूल मैकेनिज्म (ODR) विकसित करने के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दृष्टिकोण के अनुरूप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने बीएचआईएम यूपीआई पर यूपीआई-हेल्प (UPI Help) की शुरुआत कर दी है. इस तरह, अब बीएचआईएम यूपीआई ऐप (BHIM UPI App) यूजर्स के लिए उनकी समस्याओं का निवारण एक बेहतर और परेशानी रहित तरीके से हो सकेगा.

विज्ञापन
  • यूपीआई हेल्प के जरिये यूजर्स दर्ज करा सकते हैं लेनदेन से संबंधित ऑनलाइन शिकायत

विज्ञापन
  • पर्सन टू पर्सन ट्रांजेक्शन की शिकायतों का भी समाधान करता है यूपीआई हेल्प

  • ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे की पारदर्शी कार्रवाई के लिए शुरू की गईं नई सुविधाएं

  • UPI Help Facility : ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक पारदर्शी और ग्राहक अनुकूल मैकेनिज्म (ODR) विकसित करने के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दृष्टिकोण के अनुरूप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने बीएचआईएम यूपीआई पर यूपीआई-हेल्प (UPI Help) की शुरुआत कर दी है. इस तरह, अब बीएचआईएम यूपीआई ऐप (BHIM UPI App) यूजर्स के लिए उनकी समस्याओं का निवारण एक बेहतर और परेशानी रहित तरीके से हो सकेगा.

    यूपीआई-हेल्प का कैसे करें इस्तेमाल

    • पेंडिंग ट्रांजेक्शंस के लिए स्थिति की जांच करें.

    • ऐसे लेनदेन के लिए शिकायत दर्ज करें, जिन्हें प्रोसेस नहीं किया गया है या पैसास लाभार्थी को नहीं मिला हो.

    • मर्चेन्ट ट्रांजेक्शंस से संबंधित शिकायत दर्ज कराएं.

    पी2पी ट्रांजेक्शन की शिकायत पर निकलेगा हल

    यूपीआई-हेल्प के माध्यम से व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) लेनदेन के लिए शिकायतों को ऑनलाइन हल निकाला जा सकता है. इसके अलावा, पेंडिंग ट्रांजेक्शन के मामले में जहां यूजर्स कोई कार्रवाई नहीं करता है, यूपीआई-हेल्प ऐप पर लेनदेन की अंतिम स्थिति को ऑटो अपडेट करने का भी लगातार प्रयास करेगा.

    तीन बैंकों के साथ की गई शुरुआत

    शुरुआती तौर पर एनपीसीआई ने एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए बीएचआईएम ऐप पर इस सेवा की शुरुआत कर दी है. जल्द ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक और टीजेएसबी सहकारी बैंक के ग्राहक भी यूपीआई-हैल्प का लाभ उठा सकेंगे. यूपीआई में भाग लेने वाले अन्य बैंकों के यूजर्स आने वाले महीनों में यूपीआई-हेल्प का फायदा उठा सकेंगे.

    अन्य बैंकों में भी इसे किया जाएगा लागू

    ओडीआर को शुरू करने की आरबीआई की पहल ग्राहकों को विश्वासपूर्वक डिजिटल भुगतान को अपनाने और कैशलेस लेनदेन की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रही है. अन्य बैंक भी ग्राहक संरक्षण के लिए फोकस्ड डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम बनाने के लिहाज से यूपीआई-हैल्प को लागू करने के लिए कमर कस रहे हैं.

    क्या है यूपीआई हेल्प

    यूपीआई-हेल्प दरअसल फ्यूचर-प्रूफिंग ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र के लिए टैक्नोलॉजी और इनोवेशन के मेल का एक बेहतर उदाहरण है. यूपीआई-हेल्प की शुरुआत के बाद निश्चित तौर पर और अधिक यूजर्स पहले से कहीं अधिक विश्वास के साथ यूपीआई लेनदेन कर सकेंगे और इस तरह डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अपनाने वाले लोगों की संख्या में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बनती हैं.

    Also Read: NPCI ने UPI यूजर्स को किया Alert, इस समय Payment करने से बचें, जानें आखिर क्यों?

    Posted by : Vishwat Sen

    विज्ञापन

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola