ePaper

आधार साथ नहीं होने पर जानें कैसे पूरा होगा बैंकिंग से लेकर टिकट लेने तक हर जरूरी काम, UIDAI ने दिया बड़ा अपडेट

Updated at : 03 Aug 2021 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
आधार साथ नहीं होने पर जानें कैसे पूरा होगा बैंकिंग से लेकर टिकट लेने तक हर जरूरी काम, UIDAI ने दिया बड़ा अपडेट

Aadhaar Card कोरोना संकट के बीच टीकाकरण समेत अन्य सरकारी व प्राइवेट काम आधार कार्ड के बिना मुश्किल है. आज के समय में बैंकिंग से लेकर ट्रेन में सफर के लिए टिकट लेने से लेकर हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है. इसी के मद्देनजर आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एक नियम में बदलाव किया है.

विज्ञापन

Aadhaar Card UIDAI Latest Updates कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण समेत अन्य सरकारी और प्राइवेट काम आधार कार्ड के बिना मुश्किल है. आज के समय में बैंकिंग से लेकर ट्रेन में सफर के लिए टिकट लेने से लेकर हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. इसी के मद्देनजर आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एक नियम में बदलाव किया है.

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब लोग आधार कार्ड साथ नहीं होने पर भी कुछ विकल्पों को इस्तेमाल कर अपना जरूरी काम पूरा कर सकते हैं. यूआईडीएआई के अनुसार, आधार लेटर (Aadhaar Letter), ई-आधार (eAadhaar), एमआधार (mAadhaar) और आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC Card) भी समान रूप से मान्य और स्वीकार्य हैं. यानी अब इसे भी आधार की तरह यूज किया जा सकता हैं.

आधार पत्र (Aadhaar Letter) या किसी सामान्‍य कागज पर अगर आधार कार्ड डाउनलोड किया गया है तो भी ये पूरी तरह से वैध है. अगर किसी व्‍यक्ति के पास एक कागजी आधार कार्ड है, तो उसे अपने आधार कार्ड को लैमीनेट कराने या पैसे देकर तथाकथित स्‍मार्ट कार्ड प्राप्‍त करना अनिवार्य नहीं है. वहीं, आधार कार्ड के गुम हो जाने पर अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के https://eaadhaar।uidai।gov।in से डाउनलोड कर सकते है. इसे प्‍लास्टिक/पीवीसी पर छापने की कोई जरुरत नहीं है.

एमआधार (mAadhaar) की बात करे तो यह आधार का एक अधिकारिक ऐप है. इस ऐप की मदद से आप अपने आधार को सुरक्षित रख सकते हैं. आधार कार्ड नहीं हो तो एमआधार का इस्तेमाल कर काम को पूरा किया जा सकता है. इस ऐप के साथ आपको आधार से जुड़ी 35 से अधिक आधार सेवाएं भी मुहैया कराई जाती है.

Also Read: मुंबई में रात 10 बजे तक दुकानों को खोलने की छूट से शॉप ऑनर को बड़ी राहत, बोले- बढ़ेगा कारोबार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola