ePaper

IRCTC/Indian Railway Updates: रेलवे ने कैंसल की ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Updated at : 22 Nov 2021 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railway Updates: रेलवे ने कैंसल की ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

IRCTC/ Indian Railway Updates: पश्चिम रेलवे (Western Railways) की मानें तो, सर्दियों के मौसम में 01 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

Western Railway Trains Cancellation : यदि आप रेलवे से सफर करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…पश्चिम रेलवे ने 6 जोड़ी यानी 12 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. पश्चिम रेलवे (Western Railway) की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है. रेलवे ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों को 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक यानी सर्दियों के पूरे सीजन में बंद रखा जाएगा.

पश्चिम रेलवे (Western Railways) की मानें तो, सर्दियों के मौसम में 01 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर भी इन ट्रेनों की लिस्ट जारी करने का काम कर चुके हैं. आइए डालते हैं लिस्‍ट पर एक नजर…

-ट्रेन संख्या  05068 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  05067 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09017 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

Also Read: Bharat Bandh : झारखंड में नक्सलियों ने मचाया तांडव, बम ब्लास्ट कर उड़ाये रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों के रूट बदले

-ट्रेन संख्या  09018 हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09403 अहमदाबाद से सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09404 सुल्तानपुर से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09407 अहमदाबाद से वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09408 वाराणसी से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09111 वलसाड से हरिद्वार साप्ताहिक विशेष प्रति मंगलवार को भी 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  09112 हरिद्वार से वलसाड साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  04309 उज्जैन से देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

-ट्रेन संख्या  04310 देहरादून से उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है.

undefined

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola