ePaper

Train News: मुरी के रास्ते अजमेर जाने वाली ट्रेन इस दिन रहेगी रद्द, चोपन-रांची एक्सप्रेस 2 मार्च तक कैंसल

Updated at : 20 Feb 2023 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Train News: मुरी के रास्ते अजमेर जाने वाली ट्रेन इस दिन रहेगी रद्द, चोपन-रांची एक्सप्रेस 2 मार्च तक कैंसल

Indian Railways News|संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से खुलती है और झारखंड के मुरी होते हुए राजस्थान के अजमेर जाती है. अजमेर शरीफ दरगाह पर जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोग झारखंड से अजमेर जाते हैं. इस ट्रेन में अच्छी-खासी भीड़ होती है.

विज्ञापन

Indian Railways News: झारखंड के मुरी स्टेशन (Muri Station Jharkhand) से होकर राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) जाने वाली ट्रेन 24 फरवरी को रद्द रहेगी. संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से खुलती है और झारखंड के मुरी होते हुए राजस्थान के अजमेर जाती है. अजमेर शरीफ दरगाह पर जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोग झारखंड से अजमेर जाते हैं. इस ट्रेन में अच्छी-खासी भीड़ होती है. ट्रेन को 24 फरवरी को रद्द किये जाने की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से दी गयी है.

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित हो रही हैं ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल (South Eastern Railway Ranchi Division) ने बताया है कि पूर्व मध्य रेलवे (Eastern Central Railway) के धनबाद मंडल (Dhanbad Division) के अंतर्गत सलई बनवां, बिल्ली एवं डबरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है. जिन ट्रेनों को रद्द (Cancel Train List) किया गया है, उनकी लिस्ट यहां देख सकते हैं.

Also Read: Train News: झारखंड, बिहार से जाने वाली तीन ट्रेनों के मार्ग बदले, पूरी डिटेल यहां पढ़ें

ये ट्रेनें कर दी गयीं हैं कैंसल

  • 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (वाया मुरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 24 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया मुरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 26 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 22 फरवरी 2023, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24 फरवरी 2023, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26 फरवरी 2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 1 मार्च 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18614/18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22 फरवरी 2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 2 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 23 फरवरी 2023, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 फरवरी 2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 27 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

Also Read: Jharkhand Train News: कोडरमा में मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद इन ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola