NSE में ट्रेडिंग रूका, तकनीकी खराबी के कारण अपडेट नहीं हो रहा है LIVE डाटा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Feb 2021 1:28 PM
NSE : तकनीकी खराबी (technical glitch) के कारण लाइव प्राइस अपडेट(LIVE Price Update) नहीं हो पा रहा था. जिसके कारण ट्रेडिंग रोकने का फैसला किया गया. अभी निफ्टी 14,820 पर अटका हुआ है. हालांकि निफ्टी बैंक फ्यूचर्स और निफ्टी का डाटा अपडेट हो रहा है.
-
निफ्टी 14,820 पर अटका हुआ है
-
ट्रेडिंग अभी रूका हुआ है
-
कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है
national stock exchange of india news : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में तकनीकी गड़बड़ी देखी गयी है जिसके कारण एनएसई पर ट्रेडिंग रोक दी गयी है. जबतक यह तकनीकी समस्या ठीक नहीं होती है, ट्रेडिंग शुरू नहीं की जायेगी.
जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण लाइव प्राइस अपडेट नहीं हो पा रहा था. जिसके कारण ट्रेडिंग रोकने का फैसला किया गया. अभी निफ्टी 14,820 पर अटका हुआ है. हालांकि निफ्टी बैंक फ्यूचर्स और निफ्टी का डाटा अपडेट हो रहा है.
NSE ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि तकनीकी कारणों से F&O, कैश मार्केट 11:40 पर बंद किया है. ट्रेडिंग कब से शुरू किया जायेगा इसके बारे में कुछ देर में जानकारी दी जायेगी.
जानकारी के अनुसार सभी ब्रोकरेज को NSE की तरफ से मिलने वाले इंडेक्स प्राइस फीड के अपडेशन में समस्या आ रही है. जिसके कारण वे और रिटेल ट्रेडर शिकायत कर रहे हैं. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर खराबी की वजह क्या है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










