बच्चों के नाम शुरू करें ये 5 स्कीम्स, 18 साल में बनेगा बड़ा फंड

Updated at : 21 Mar 2026 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Child Investment Planning

बच्चों के लिए टॉप 5 इन्वेस्टिंग प्लान्स (फोटो/Canva)

Child Investment Planning: हायर एजुकेशन की बढ़ती फीस से निपटने के लिए शानदार मौका. जानें बच्चों के लिए वो 5 बेस्ट सरकारी निवेश योजनाएं, जो देंगी टैक्स छूट और मोटा रिटर्न.

विज्ञापन

Child Investment Planning: हर माता-पिता का एक ही सबसे बड़ा सपना होता है अपने बच्चे की कामयाबी. हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा दुनिया की बेहतरीन शिक्षा हासिल करे और अपने पैरों पर खड़ा हो. इसके लिए हम दिन-रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन आज के दौर में सिर्फ मेहनत काफी नहीं है. बढ़ती महंगाई के इस दौर में, खासकर हायर एजुकेशन (Higher Education) और प्रोफेशनल कोर्सेज की फीस जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे देखते हुए केवल बचत करना काफी नहीं रह गया है. आज जरूरत है एक स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग की.

अगर आप सही समय पर सही जगह इन्वेस्ट की शुरुआत करते हैं, तो आपकी आज की छोटी-छोटी बचत कल आपके बच्चे के लिए एक मजबूत आर्थिक ढाल बन सकती है. चाहे वह बेटी की पढ़ाई हो या बेटे का करियर, सरकार और बैंकों के पास ऐसी कई शानदार योजनाएं हैं जो बिना किसी जोखिम के आपके इन्वेस्ट को कई गुना बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं उन टॉप इन्वेस्टमेंट ऑप्शनस के बारे में, जो आपके बच्चे के सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखते हैं.

PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड)

Public Provident Fund (PPF) बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित और लॉन्ग टर्म वाला इन्वेस्ट माना जाता है. माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर खाता खोल सकते हैं और सिर्फ ₹500 से शुरुआत कर सकते हैं, जबकि साल में ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं. इस पर अभी करीब 7.1% ब्याज मिलता है. इसमें 15 साल का लॉक-इन होता है और सबसे अच्छी बात ये है कि मिलने वाला पैसा पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है. समय के साथ इसमें ब्याज पर ब्याज जुड़ता रहता है, जिससे अच्छा खासा फंड बन जाता है.

NPS वात्सल्य योजना

NPS Vatsalya Scheme एक नई स्कीम है, जिसमें आप अपने बच्चे के लिए जल्दी इन्वेस्ट शुरू कर सकते हैं. इसमें ₹1,000 से शुरुआत हो जाती है और ज्यादा इन्वेस्ट करने की कोई लिमिट नहीं है. बच्चा जैसे ही 18 साल का होता है, यह खाता अपने आप सामान्य NPS अकाउंट में बदल जाता है. मतलब आगे चलकर वही पैसा बच्चे के रिटायरमेंट के काम भी आ सकता है.

रिकरिंग डिपॉजिट (RD)

Recurring Deposit (RD) उन लोगों के लिए बढ़िया है जो हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाना चाहते हैं. इसमें हर महीने एक तय रकम जमा करनी होती है और उस पर फिक्स ब्याज मिलता है. इसकी खास बात ये है कि आप छोटी रकम से भी शुरुआत कर सकते हैं, इसलिए कम कमाई वाले लोग भी आसानी से अपने बच्चों के लिए बचत कर सकते हैं.

चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड

Children Mutual Funds में इन्वेस्ट करने पर आपको लंबे समय में ज्यादा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन इसमें थोड़ा जोखिम भी होता है क्योंकि यह बाजार से जुड़ा होता है. यह खासतौर पर बच्चों के भविष्य के खर्च जैसे पढ़ाई आदि के लिए बनाया गया है. HDFC Children’s Fund, ICICI Prudential Child Care Fund और SBI Magnum Children’s Benefit Fund जैसे कई विकल्प मौजूद हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना

Sukanya Samriddhi Yojana बेटियों के लिए एक बहुत अच्छी सरकारी योजना है. इसमें बेटी के 10 साल की उम्र तक खाता खुल जाता है और सिर्फ ₹250 से इन्वेस्ट शुरू कर सकते हैं. इस पर करीब 8.2% ब्याज मिलता है और 21 साल बाद यह मैच्योर होती है. साथ ही इसमें टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है, इसलिए यह बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए काफी लोकप्रिय स्कीम है.

योजना का नामब्याज दर (लगभग)न्यूनतम निवेशटैक्स लाभमुख्य विशेषता
PPF (नाबालिग)7.1%₹500/वर्ष₹1.5 लाख तक छूट15 साल का लॉक-इन, सुरक्षित रिटर्न
सुकन्या समृद्धि (SSY)8.2%₹250/वर्ष₹1.5 लाख तक छूटकेवल बेटियों के लिए, सबसे अधिक ब्याज
NPS वात्सल्यमार्केट आधारित₹1,000/वर्षलागू नियमों अनुसाररिटायरमेंट के लिए लंबी अवधि की बचत
म्यूचुअल फंड12-15% (अनुमानित)₹500 (SIP)स्कीम पर निर्भरलंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने की क्षमता
बैंक RD6-7.5%₹100 से शुरूकोई विशेष छूट नहींछोटी बचत और अनुशासन के लिए बेस्ट

Also Read: क्या है ‘PRARAMBH’? जानें कैसे आसान होगा 1 अप्रैल 2026 से टैक्स भरना

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola