Air India: एयर इंडिया में Tata की तीनों एयरलाइंस का हो सकता है विलय, टाटा संस कर रही है बड़ी तैयारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2022 5:29 PM

विज्ञापन

Air India: टाटा अपने सभी एयरलाइंस को एयर इंडिया के अंतर्गत ला सकती है. टाटा संस की ओर से टाटा की सभी एयरलाइंस को एयर इंडिया के तले लाने की प्लानिंग सफल होती है तो बेड़े और बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से एयर इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन जाएगी.

विज्ञापन

Air India: टाटा समूह विस्तार की योजना बना रहा है. इस कड़ी में टाटा अपने सभी एयरलाइंस को एयर इंडिया के अंतर्गत ला सकती है. अगर टाटा की प्लानिंग धरातल पर उतरती है तो विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस सभी एयर इंडिया के तले आ जाएंगे. इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का एयर इंडिया में मर्ज करने के लिए कवायद शुरू भी हो चुकी है.

एयर इंडिया बन जाएगी दूसरी सबसे बड़ी विमानन सेवा: टाटा संस की ओर से टाटा की सभी एयरलाइंस को एयर इंडिया के तले लाने की प्लानिंग सफल होती है तो बेड़े और बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से एयर इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन जाएगी. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ कई दौर की बातचीत के बाद यह प्रक्रिया शुरू की है.

टाटा की सिंगापुर एयरलाइंस से चल रही है चर्चा: गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि मर्जर को लेकर टाटा की सिंगापुर एयरलाइंस से जो चर्चा हो रहा है वो लगभग तय है. विस्तारा टाटा में मर्जर के लिए रजामंद हो गई है. ऐसे में अगर यह मर्जर हो जाता है तो विस्तारा को चलाने वाली कंपनी टाटा सिंगापुर एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय हो सकता है.

कैसे होगी प्रक्रिया: अगर इन एयरलाइंस का मर्जर एयर इंडिया में हो जाता है और सभी एयरलाइंस Air India के तले आ जाती हैं तो इन्हें फिर से सुचारू रूप से काम करने में एक साल से ज्यादा का समय लग सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मर्जर हो जाने के बाद यानी एयर इंडिया के तले आ जाने के बाद विस्तारा ब्रांड को हटाया जा सकता है. गौरतलब है कि एयर इंडिया को इसी साल टाटा ने सरकार से खरीदा था. इसके बाद से ही टाटा एयर इंडिया के विस्तार की कवायद में जुटी हुई है.

Also Read: 18 महीनों बाद महंगाई से राहत, दहाई अंक से नीचे आया थोक मुद्रास्फीति, अक्टूबर में घटकर हुआ 8.39 फीसदी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola