टाटा कैपिटल के मेगा आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स, अंतिम दिन मिला पूरा सब्सक्रिप्शन

Updated:
विज्ञापन

Tata Capital IPO

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल के 15,512 करोड़ रुपये के मेगा आईपीओ को आखिरी दिन 1.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) ने सबसे अधिक 3.42 गुना बोली लगाई, जबकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.10 गुना रहा. आईपीओ की कीमत 310-326 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. टाटा समूह की इस एनबीएफसी कंपनी का मूल्यांकन करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये हुआ है. जुटाई गई राशि से कंपनी अपना टियर-1 कैपिटल बेस मजबूत करेगी.

विज्ञापन

Tata Capital IPO: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल लिमिटेड के बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिल गया. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 15,512 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कुल 33.34 करोड़ शेयरों के मुकाबले 65.12 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 1.95 गुना सब्सक्रिप्शन है.

विज्ञापन

क्यूआईबी निवेशकों ने दिखाया सबसे ज्यादा भरोसा

आईपीओ को सभी श्रेणियों के निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन सबसे अधिक योगदान पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) का रहा. क्यूआईबी श्रेणी को 3.42 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के हिस्से को 1.98 गुना और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. यह दर्शाता है कि संस्थागत निवेशकों ने टाटा कैपिटल के बिजनेस मॉडल और ग्रोथ क्षमता पर मजबूत भरोसा जताया है.

निवेशकों से पहले ही जुटाए 4,642 करोड़

टाटा कैपिटल ने अपने आईपीओ से पहले ही 68 घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशकों से 4,642 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. यह प्री-आईपीओ निवेश कंपनी के प्रति निवेशकों के मजबूत विश्वास का संकेत है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 310 से 326 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

कंपनी की वित्तीय स्थिति और पूंजी उपयोग

मूल्य सीमा के ऊपरी स्तर पर टाटा कैपिटल का मूल्यांकन लगभग 1.38 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी ने इस आईपीओ से जुटाई गई राशि को अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने, आगे की उधारी को सपोर्ट करने और भविष्य की पूंजीगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोग करने की य���जना बनाई है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता SIP का 555 फॉर्मूला, जान जाएगा तो रिटायरमेंट से पहले कर देगा 5 करोड़ FIRE

टाटा समूह की दूसरी बड़ी लिस्टिंग

टाटा कैपिटल का यह आईपीओ नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज की शानदार लिस्टिंग के बाद टाटा समूह की हाल के वर्षों में दूसरी बड़ी सार्वजनिक पेशकश है. यह न केवल निवेशकों के लिए एक नया अवसर है, बल्कि भारतीय एनबीएफसी सेक्टर में टाटा समूह की बढ़ती उपस्थिति को भी दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: सैलून किंग जावेद हबीब का 115 शहरों में फैला है साम्राज्य, जानें कितनी हो सकती है संपत्ति?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola