ePaper

IPO लाने की तैयारी में तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, सेबी के पास दाखिल कराए दस्तावेज

Updated at : 06 Sep 2021 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
IPO लाने की तैयारी में तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, सेबी के पास दाखिल कराए दस्तावेज

Tamil Nadu Mercantile Bank IPO : तमिलनाडु के सबसे पुराने बैंक तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए बाजार विनियामक सेबी में दस्तावेज जमा कराए हैं.

विज्ञापन

Tamil Nadu Mercantile Bank : निजी क्षेत्र का सबसे पुराना तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक है. यह देश में करीब 100 साल से बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. अब इस बैंक ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने के लिए कैपिटल मार्केट के नियामक सेबी के पास अपना दस्तावेज दाखिल किया है. एक्सिस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इश्यू के लीड मैनेजर हैं.

undefined

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीएचआरपी) के अनुसार, प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 1,58,27,495 नए इक्विटी शेयरों जारी किए जाएंगे और इसमें शेयरधारकों द्वारा 12,505 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी शामिल है.

undefined

बिक्री पेशकश में डी प्रेम पलानीवेल और प्रिया राजन की ओर से 5,000-5,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, प्रभाकर महादेव बोबडे द्वारा 1,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, नरसिम्हन कृष्णमूर्ति द्वारा 505 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री और एम मल्लिगा रानी एवं सुब्रमण्यम वेंकटेश्वरन अय्यर द्वारा 500-500 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री शामिल है.

undefined

तूतीकोरिन के इस बैंक की आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने की योजना है. तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लगभग 100 साल के इतिहास के साथ देश में निजी क्षेत्र के सबसे पुराने बैंकों में से एक है. इस बैंक की स्थापना मई 1921 में की गई थी.

undefined

निजी क्षेत्र के इस बैंक का मुख्य कारोबार लोगों को लोन मुहैया कराना है. यह ग्राहकों को हर प्रकार का लोन मुहैया कराता है. पूरे देश में इस बैंक के करीब 509 शाखाएं काम कर रही हैं. इन बैंकों में 106 ग्रामीण, 247 अर्धशहरी, 80 शहरी और 76 महानगरीय शाखाएं शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola