SBI अपने ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी का दे रहा सुनहरा मौका, अमेजन से शॉपिंग पर मिलेगा कैशबैक का फायदा

Sawan Online Shopping Tips 2025
Super Saving Days Offer : सुपर सेविंग डेज ऑफर (Super Saving Days Offer) के जरिए बैंक अमेजन (Amazon) से ऑनलाइन खरीदारी करने पर 20 फीसदी तक कैशबैक (Cash Back) दे रहा है.
Super Saving Days Offer : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) अपने लाखों ग्राहकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का सुनहरा मौका लेकर आया है. सुपर सेविंग डेज ऑफर (Super Saving Days Offer) के जरिए बैंक अमेजन (Amazon) से ऑनलाइन खरीदारी करने पर 20 फीसदी तक कैशबैक (Cash Back) दे रहा है. यानी अमेजन से ऑनलाइन खरीदारी करने पर एसबीआई अपने ग्राहकों को सीधे-सीधे 20 फीसदी बचत करने का मौका दे रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि एसबीआई का यह ऑफर 4 फरवरी से 7 फरवरी तक के लिए सीमित है.
दिलचस्प बात यह भी है कि एसबीआई के इस सुपर सेविंग डेज ऑफर के तहत आप चीजों की खरीदारी पर बचत करने के साथ ही पर्यटन स्थल पर घूमने और वहां ठहरने पर भी बचत कर सकते हैं. जैसे कि Yatra के जरिए घरेलू उड़ान की बुकिंग पर 10 फीसदी की बचत हो सकती है. बैंक का यह ऑफर योनो ऐप (YONO App) के जरिए उठाया जा सकता है.
किस पर कितनी बचत
-
अमेजन से ऑनलाइन खरीदारी करने पर ग्राहकों को 20 फीसदी बचत का मिलेगा फायदा.
-
सैमसंग की वेबसाइट पर मोबाइल, टैबलेट और घड़ियों की खरीद पर 15 फीसदी की बचत.
-
यात्रा (Yatra) के जरिए घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर 10 फीसदी की बचत.
-
ओयो (Oyo) के होटल्स बुकिंग पर योनो कोड के जरिए 50 फीसदी का लाभ.
-
pepperfry पर फर्नीचर, लाइटिंग इत्यादि सामान खरीदने पर 7 फीसदी की अतिरिक्त बचत.
48 घंटे में ग्राहकों को मिलता है मेल
अगर आप योनो के जरिए ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए अमेजन पर ऑर्डर कर रहे हैं, तो अमेजन की ओर से आपको 24 से 48 घंटे के अंदर कंफर्मेशन मेल भेज दिया जाता है. अगर कंपनी की ओर से ग्राहकों को मेल नहीं भेजा गया, तो इसका सीधा सा मतलब यही है कि योनो के जरिए किसी प्रकार का ऑर्डर नहीं किया गया है और ऐसी स्थिति में ग्राहक को कैशबैक का लाभ नहीं मिलेगा.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




