लाडली बिटिया के लिए बचत पर मिल रहा 8.2% सालाना ब्याज, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जान लें ये जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा जमा करने पर मिल रहा 8.2% सालाना ब्याज

क्या आपकी बेटी के भविष्य के लिए चिंता है? सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत योजना है जो आपकी लाडली बिटिया के भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करती है.

विज्ञापन

अगर आपकी बिटिया छोटी है और आपको उसके पढ़ाई-लिखाई या आगे के भविष्य चिंता हो रही है तो सरकार की ये योजना आपके लिए हैं. इस योजना में बेटी के नाम लंबे समय तक पैसा जमा किया जाता है और उस पर सरकार की तय ब्याज दर मिलती है. हालांकि, इस खाते में जमा पैसा आप अपनी मर्जी से जब चाहें तब नहीं निकाल सकते.पैसा निकालने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं.

विज्ञापन

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि सुकन्या खाते में पैसा जमा करने और निकालने के क्या नियम हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की बचत योजना है. इसे बेटी के भविष्य के लिए पैसा जोड़ने के मकसद से शुरू किया गया है. माता-पिता इस खाते में लंबे समय तक के लिए पैसा जमा कर सकते हैं. जिसका इस्तेमाल आगे चलकर बेटी की पढ़ाई और दूसरे बड़े खर्चों के लिए किया जा सकता है.

बेटी के माता-पिता या कानूनी अभिभावक उसके नाम पर यह खाता खोल सकते हैं. खाता खुलवाते समय बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए. यह खाता पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खुलवाया जा सकता है.

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खोले गए खाते में हर साल में कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है और एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. हालांकि माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी सुविधा के हिसाब से एक बार में या अलग-अलग किस्तों में पैसा जमा कर सकते हैं.

फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है. हालांकि ब्याज दर सरकार समय-समय पर बदलती भी है.

सुकन्या खाते से पैसा सामान्य बचत खाते की तरह जब चाहें तब नहीं निकाल सकते. नियमों के तहत बेटी की उच्च शिक्षा के लिए समय से पहले कुछ रकम निकाली जा सकती है. बेटी के 18 साल की होने या 10वीं कक्षा पास करने के बाद, जो भी पहले हो, उच्च शिक्षा के लिए निकासी की सुविधा मिलती है.

उच्च शिक्षा के लिए खाते में मौजूद पात्र रकम का अधिकतम 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है. पैसा निकालने के लिए बेटी के एडमिशन या पढ़ाई की फीस से जुड़े दस्तावेज की जरूरत होती हैं.

नहीं, सिर्फ 18 साल की उम्र पूरी होने पर खाते की पूरी रकम निकालने की अनुमति नहीं मिलती. उच्च शिक्षा के लिए नियमों के मुताबिक अधिकतम 50 प्रतिशत तक रकम निकाली जा सकती है और बाकी रकम योजना की मैच्योरिटी पर मिलती है.

सुकन्या समृद्धि खाता खुलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर होता है. हालांकि, खाते में पैसा जमा करने की अवधि 15 साल तक होती है. इसके बाद भी मैच्योरिटी तक खाते पर नियमों के मुताबिक ब्याज मिलता रहता है.

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को चालू रखने के लिए हर वित्तीय वर्ष कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है. अगर किसी साल यह रकम जमा नहीं की तो खाता डिफॉल्ट हो सकता है. हालांकि बाद में तय पेनल्टी और बकाया रकम जमा करके खाते को नियमित कराया जा सकता है.

सामान्य तौर पर सुकन्या खाता मैच्योरिटी से पहले बंद नहीं किया जा सकता,हालांकि, बेटी की मृत्यु जैसी खास परिस्थितियों में खाता बंद करने की सुविधा है. इसके अलावा कुछ दूसरी विशेष परिस्थितियों में भी योजना के नियमों के तहत समय से पहले खाता बंद किया जा सकता है.

हां, इस योजना में जमा रकम पर आयकर की धारा 80सी के तहत तय सीमा तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है. इसके अलावा नियमों के मुताबिक खाते पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री होती है.

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बेटी के भविष्य के लिए लंबे समय तक पैसा जोड़ने का मौका देती है. लेकिन इसमें पैसा लंबे समय के लिए रखना पड़ता है. इसलिए खाता खोलने से पहले यह जरूर समझ लें कि जरूरत पड़ने पर पैसा तुरंत निकालने की सुविधा नहीं है.लेकिन अगर आप बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए धीरे-धीरे पैसा जोड़ना चाहते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रख सकते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक विकल्प हो सकती है.

सुकन्या समृद्धि पंजीकरण फार्म, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, जमाकर्ता के पहचान का प्रमाण आइडी प्रूफ, जमाकर्ता का आवासीय प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़ें: Explainer : दूध-चीनी, तेल-गैस महंगे और आम आदमी की जेब खाली, फिर 7.8% GDP ग्रोथ का क्या है अर्थ?

ये भी पढ़ें: सुकन्या खाते से पैसा निकालना है? 18 साल के बाद ऐसे मिलेगी 50% तक रकम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की बचत योजना है. इसे बेटी के भविष्य के लिए पैसा जोड़ने के मकसद से शुरू किया गया है. माता-पिता इस खाते में लंबे समय तक के लिए पैसा जमा कर सकते हैं. जिसका इस्तेमाल आगे चलकर बेटी की पढ़ाई और दूसरे बड़े खर्चों के लिए किया जा सकता है.