30 हजार लोन लेकर शुरू किया ठेला, आज 25 लाख रुपये महीने का टर्नओवर, जानें भोपाल के अभिषेक की कहानी

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक साहू

Success Story: भोपाल के अभिषेक साहू ने असफलता को अपनी ताकत बना लिया. करीब 15 साल पहले शुरू किया गया उनका इंटरनेट कैफे एक साल में बंद हो गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी. नए काम की तलाश में उन्होंने सैंडविच का ठेला लगाया और यहीं से उनकी सफलता की नई कहानी शुरू हुई.

विज्ञापन

Success Story: कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो… यह पंक्ति भोपाल के अभिषेक साहू की कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठती है. करीब 15 साल पहले इंटरनेट कैफे से शुरुआत करने वाले अभिषेक को पहले कारोबार में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 30 हजार रुपये का लोन लेकर छोटा सा सैंडविच ठेला शुरू किया और यूट्यूब (YouTube) से रेसिपी सीखी. मेहनत, लगन और लगातार कोशिशों से उनका यही छोटा ठेला आज Hari Har Sandwich के रूप में पहचान बना चुका है, जिसका मासिक टर्नओवर करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

रोज बिकते हैं सैकड़ों सैंडविच

आज Hari Har Sandwich पर ग्राहकों की भीड़ इसकी लोकप्रियता बताती है. जानकारी के मुताबिक हरी हर सैंडविच सेंटर पर सामान्य दिनों यानी वीकडेज में 600 से ज्यादा सैंडविच बिकते हैं. वहीं वीकेंड पर यह संख्या 1,000 से भी ज्यादा पहुंच जाती है.

ग्राहकों के बीच इसका क्रेज ऐसा है कि कई बार एक ऑर्डर के लिए लोगों को 30 से 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है.

महीने का 25 लाख रुपये टर्नओवर

30 हजार रुपये के लोन और एक छोटे से ठेले से शुरू हुआ अभिषेक का सैंडविच बिजनेस आज करीब 25 लाख रुपये महीने के टर्नओवर तक पहुंच गया है. हालांकि यह टर्नओवर है, मुनाफा नहीं.

एक साल में इंटरनेट कैफे बंद होने से लेकर सफल स्ट्रीट-फूड बिजनेस खड़ा करने तक अभिषेक साहू का सफर दिखाता है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी लगातार मेहनत और सही आइडिया के साथ बड़ा रूप ले सकता है.

Also Read: एक योजना, दो फायदे! मुफ्त सोलर पैनल से जीरो बिजली बिल और ₹81 हजार तक की कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola