शेयर बाजार की सपाट शुरूआत, लाल निशान पर खुला मार्केट, हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स, निफ्टी सब लुढ़का

Stock Market
Stock Market: शेयर बाजार की आज 14 जुलाई 2025 को सपाट शुरुआत हुई. सेंसेक्स निफ्टी सब लुढ़क गया है. देखें आज मार्केट का क्या हाल है, कौन TOP Gainer और Looser बनें.
Stock Market: आज सोमवार को हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. घरेलु शेयर बाजार सपाट के साथ शुरुआत किया, कुछ देर बाद ये लाल निशान पर आ गया. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 232.93 अंक गिरकर 82,267.54 पर पहुंच गया, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 71.4 अंक गिरकर 25,078.45 पर आया.
सेंसेक्स, निफ्टी
फिलहाल सेंसेक्स 82,311.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 25,102.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. पावर, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में कामकाज कर रहा है. आईटी, मीडिया इंडेक्स 0.5 फीसदी की नीचे फिसला.
TOP Gainer
Sun Pharma, SBI Life Insurance, Apollo Hospitals, Power Grid Corp, Titan Company निफ्टी का टॉप गेनर रहा.
Top Looser
Infosys, Tech Mahindra, Bajaj Finance, Bharat Electronics, Tata Motors टॉप लूजर रहा.
इससे पहले कैसा था मार्केट
शुक्रवार को सेंसेक्स 689.81 अंक गिरकर 82,500.47 अंक पर बंद हुआ. जबकि, एनएसई निफ्टी 205.40 अंक गिरकर 25,149.85 अंक पर आ गया था.
Also Read: आज Bank Holiday, इस पूरे हफ्ते 5 छुट्टियां, देखें पूरे जुलाई में कब कब है बैंक बंद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




