ePaper

एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी से बाजार को लगा पंख, 2038 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 03 Jun 2024 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी से बाजार को लगा पंख, 2038 अंक उछला सेंसेक्स

sensex

Stock Market: एग्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी को देख सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भी दिखाई दे रहा है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को पंख लग गया.

विज्ञापन

Stock Market: 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के दौरान आखिरी चरण के मतदान के बाद 1 जून 2024 को जारी किए गए एग्जिट पोल में मोदी सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी के आसार दिखाई दे रहे हैं. इसका असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भी दिखाई दे रहा है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को पंख लग गया. कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 2038 अंक की उछाल के साथ 75967 अंक के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 620 अंक की तेजी पर 23151 अंक के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

शेयर बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, आरईसी, श्रीराम फाइनांस, एचडीएफसी एएमसी, एचडीएफसीबैक, एसबीआई, वोडाफोन आइडिया, केनरा बैंक, पीएनबी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, अदाणी पावर, जुपिटर वैगन्स और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में तेजी देखी गई. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी रही, उनमें डॉ लाल पैथ लैब, इपका लैब, आयशर मोटर्स और परसिस्टेंट शामिल हैं.

Toll Tax: एनएचएआई ने बढ़ाई 5 फीसदी टोल टैक्स, आज से लागू

दूसरे बाजारों का कैसा है हाल

वहीं, दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान की निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और अमेरिका का डाऊ जोंस में बढ़त का रुख बरकरार है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना कमजोर दिखाई दे रहा है. इसके ससाथ ही, अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कमजोर होकर 76.92 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड भी कमजोरी के साथ 81.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

जीसीएमएमएफ का ऐलान, अमूल दूध के बढ़ गए दाम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola