एक्जिट पोल से शेयर बाजार कन्फ्यूज, 132.73 अंक चढ़ने के बाद टूटा सेंसेक्स

Sensex
Stock Market: बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 21 के शेयर हरे निशान पर खुले, जबकि 9 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. एनएसई के निफ्टी50 में 2760 शेयरों में से 1659 हरे निशान और 1040 लाल निशान पर खुले.
Stock Market: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार की शाम को आए एक्जिट पोल से शेयर बाजार भी कन्फ्यूज हो गया है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.73 अंक की बढ़त के साथ 77,711.11 अंक पर खुला. लेकिन, 10 मिनट के अंदर ही 417.37 अंक गिरकर 77,161.01 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने 30.05 अंक गिरकर 23,488.45 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की.
अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेज गिरावट
बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 21 के शेयर हरे निशान पर खुले, जबकि 9 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. एनएसई के निफ्टी50 में 2760 शेयरों में से 1659 हरे निशान और 1040 लाल निशान पर खुले, जबकि 61 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई में टीसीएस और एनएसई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर मुनाफे के साथ कारोबार शुरू किए. हालांकि, बाजार खुलते ही, बीएसई सेंसेक्स के 22 शेयर लाल निशान पर चले गए और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे तेज गिरावट आ गई.
इसे भी पढ़ें: Road Accident In Hazaribagh: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 7 लोगों की मौत
एशियाई बाजारों में भी नरम रुख
एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में भी गिरावट का रुख है. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मजबूती के साथ खुला. यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 72.98 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें: गौतम अदाणी पर ने लगाया बड़ी रिश्वत देने का आरोप, सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट के लिए दिया करोड़ों डॉलर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




