Startup Mahakumbh: 'फूड डिलीवरी से आगे बढ़ें',बोले पीयूष गोयल, शार्क टैंक जज अमन गुप्ता ने कह दी बड़ी बात

Startup Mahakumbh
Startup Mahakumbh: boAt के सह-संस्थापक और 'शार्क टैंक इंडिया' के जज अमन गुप्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने मंत्री के विचारों का समर्थन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हर दिन सरकार हमें बड़ा सोचने को नहीं कहती.
Startup Mahakumbh: देश में स्टार्टअप्स की दिशा और दशा को लेकर हाल ही में आयोजित Startup Mahakumbh में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स को अब फूड डिलीवरी ऐप्स से आगे बढ़कर भविष्य की बड़ी तकनीकों पर काम करना चाहिए, जैसे चीन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बैटरी टेक्नोलॉजी और डीपटेक पर हो रहा है.
अमन गुप्ता ने किया समर्थन
boAt के सह-संस्थापक और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अमन गुप्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने मंत्री के विचारों का समर्थन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हर दिन सरकार हमें बड़ा सोचने को नहीं कहती. लेकिन स्टार्टअप महाकुंभ में यही हुआ. मंत्री गोयल ने स्टार्टअप्स के खिलाफ कुछ नहीं कहा, बल्कि उन्होंने भरोसा जताया कि हम और बेहतर कर सकते हैं.”
गुप्ता ने लिखा कि अगर भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है, तो उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीपटेक, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में गंभीर निवेश करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि चीन या अमेरिका से तुलना करना कमजोरी नहीं, बल्कि स्मार्ट रणनीति है.
भविष्य के लिए जरूरी रणनीति
गुप्ता के अनुसार, अगर भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी है, तो देश को इन बातों पर ध्यान देना होगा. वैज्ञानिक रिस्क लेने की क्षमता, धैर्यवान पूंजी निवेश, नीति निर्माताओं और स्टार्टअप्स के बीच सहयोग और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टिकोण.
वर्तमान में भारत में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा मान्यता प्राप्त लगभग 1.6 लाख स्टार्टअप्स हैं. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. 16 जनवरी 2025 को भारत ने Startup India पहल के 9 साल पूरे किए, जो 2016 में शुरू हुई थी.
Also Read: खुशखबरी! RBI फिर सस्ता कर सकता है लोन, EMI हो सकती है कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




