टेलीकॉम और आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर

Updated:
विज्ञापन
टेलीकॉम और आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर

Stock Market

Stock Market: एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) में टेलीकॉम, आईटी और रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों के दम पर मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) नए शिखर पर पहुंचकर बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 52 अंक चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी नए शिखर 24,600 के ऊपर पहुंच गया. सेंसेक्स सोमवार को 145.52 अंक और निफ्टी 84.55 अंक चढ़कर नये शिखर पर बंद हुआ था. शेयर बाजार बाजार बुधवार को मोहर्रम के मौके पर बंद रहेगा.

सेंसेक्स 80,716.55 अंक पर बंद

शेयर बाजार (Share Market) में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 51.69 अंक यानी 0.06 प्रतिशत चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 80,716.55 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 233.44 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,898.30 अंक तक गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.30 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ नए शिखर 24,613 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 74.55 अंक यानी 0.30 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 24,661.25 अंक तक चला गया था.

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन तेजी

विश्लेषकों के अनुसार, सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार से लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड तेजी पर हैं. इसका प्रमुख कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लिवाली है. एफआईआई केंद्रीय बजट पेश होने से पहले भारतीय शेयरों में लिवाल बने हुए हैं. शेयरों के उच्च मूल्यांकन के बावजूद प्रमुख कंपनियों के तिमाही परिणाम उत्साहजनक रहने से भी बाजार को समर्थन मिला है.

लाभ में रहे इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक,आईटीसी और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे. नुकसान में रहने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड शामिल हैं. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,648.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 27% बढ़ोतरी, 1 अगस्त से लागू

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की उदार टिप्पणी से नीतिगत दर में सितंबर में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है. यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.13 डॉलर प्रति बैरल रहा.

ये भी पढ़ें: Share Price: बजट के बाद इन कंपनियों शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola