SBI card festive offer : दशहरा-दिवाली पर एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ, जानिए कैसे उठाइएगा लाभ?

Updated at : 13 Oct 2020 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
SBI card festive offer : दशहरा-दिवाली पर एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ, जानिए कैसे उठाइएगा लाभ?

SBI card festive offer : त्योहारी सीजन (Festive season) में एसबीआई कार्ड (SBI card) विभिन्न ब्रांडों की खरीद करने पर कैशबैक (Cashback) और छूट (Discount) के साथ अन्य त्योहारी ऑफर (Festive offer) दे रहा है.

विज्ञापन

SBI card festive offer : त्योहारी सीजन (Festive season) में एसबीआई कार्ड (SBI card) विभिन्न ब्रांडों की खरीद करने पर कैशबैक (Cashback) और छूट (Discount) के साथ अन्य त्योहारी ऑफर (Festive offer) दे रहा है. एसबीआई कार्ड ने मंगलवार को कहा कि उसने बदलते खरीदारी ट्रेंड के मद्देनजर त्योहारी ऑफर की शुरुआत की है. इसमें ग्राहकों को विभिन्न ब्रांडों की खरीदारी पर कैशबैक के साथ छूट दी जाएगी.

एसबीआई कार्ड ग्राहकों को अपने त्योहारी सीजन की खरीदारी पर देश के 2,000 से अधिक शहरों में 1,000 से अधिक ऑफर के साथ कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा. एसबीआई का यह फेस्टिव ऑफर 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जो 15 नवंबर 2020 तक जारी रहेगा.

1.3 लाख से अधिक दुकानों पर कर सकेंगे खरीदारी

एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि इस साल हमने राष्ट्रीय और खुदरा दुकानदारों के साथ मिलकर 1,000 से ज्यादा तरह के ऑफर तैयार किए हैं. यह ऑफर 2,000 से अधिक शहरों में खुदरा दुकानदारों से लेकर ऑनलाइन खरीदारी तक पर उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि इससे हर श्रेणी के ग्राहकों को कार्ड के इस्तेमाल पर लाभ मिलेगा. कार्ड की मदद से ग्राहक देशभर में 1.3 लाख से अधिक दुकानों पर आसान किस्तों में खरीदारी कर सकते हैं.

Also Read: FASTag news : फास्टैग चोरी हो जाने या फटने के बाद न हों परेशान, आप घर बैठे ऐसे निकालें इस समस्या का हल

ईएमआई सुविधा का भी उठा सकते हैं लाभ

इसके अलावा, तिवारी ने यह भी कहा कि त्योहारी खरीदारी ज्यादा किफायती बनाने के लिए एसबीआई कार्ड ग्राहक 1.3 लाख से अधिक दुकानों पर ईएमआई खरीद सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिना किसी अतिरिक्त लागत के समान मासिक किस्त (ईएमआई) इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन में लोकप्रिय ब्रांडों के साथ उपलब्ध है. नेशनल ऑफर के अलावा एसबीआई कार्ड छोटे शहरों में ग्राहकों के लिए हाइपरलोकल ऑफर लेकर आया है.

Also Read: Gold Price latest updates : सोना की कीमत में 3 दिनों से जारी तेजी पर लग गया ब्रेक, 10 ग्राम गोल्ड का ये रहा नया भाव

बड़ी बचत करने में मिलेगी मदद

एसबीआई कार्ड ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्रीय खुदरा दुकानदारों के साथ साझेदारी की है. इससे उसके ग्राहकों को 1,100 से अधिक स्टोरों पर कैशबैक ऑफर का लाभ और 17 शहरों में 120 से अधिक डिस्काउंट ऑफर के माध्यम से बड़ी बचत करने में मदद मिलेगी. इसके तहत 46 शहरों में 10-55 फीसदी तक की छूट के साथ 700 से अधिक हाइपरलोकल ऑफर दिए गए हैं.

Also Read: Loan Moratorium पर सुप्रीम कोर्ट अब कल करेगा सुनवाई, EMI पर ब्याज माफ करने के लिए दायर है याचिका

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola