ePaper

Saral Jeevan Bima : 1 जनवरी से सभी इंश्योरेंस कंपनियां देंगी सरल जीवन बीमा पॉलिसी, ये हैं नियम और शर्तें

Updated at : 16 Oct 2020 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Saral Jeevan Bima : 1 जनवरी से सभी इंश्योरेंस कंपनियां देंगी सरल जीवन बीमा पॉलिसी, ये हैं नियम और शर्तें

Saral Jeevan Bima Yojana : भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने देश की सभी बीमा कंपनियों को अगले साल 1 जनवरी से ‘सरल जीवन बीमा’ पॉलिसी लॉन्च करने को कहा है. यह एक स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी होगी. इससे ग्राहकों को कंपनियों की ओर से पहले से उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर फैसला करने में मदद मिलेगी. इरडा का कहना है कि इस समय उपलब्ध कई टर्म प्रॉडक्ट्स विभिन्न अवधि और शर्तों के साथ हैं, जिससे ग्राहकों को पहले से उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर फैसला लेने में दिक्कत होती है. इरडा की ओर से जारी गाइडलाइंस कहा गया है कि नया कारोबार शुरू करने वाली सभी बीमा कंपनियों को अगले साल 1 जनवरी से स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स लॉन्च करना जरूरी होगा.

किस उम्र के लोग उठा सकेंगे सरल जीवन बीमा का लाभ?

सरल जीवन बीमा पूरी तरह से टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. इसे 18 से 65 साल के लोग खरीद सकेंगे. इरडा की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, इन पॉलिसी की अवधि 4 साल से 40 साल तक की होगी. गाइडलाइंस के अनुसार, सरल जीवन बीमा में 5 लाख से 25 लाख तक (50 हजार के गुणक में) की पॉलिसी खरीद सकेंगे.

45 दिनों का होगा वेटिंग पीरियड

सरल जीवन बीमा में ग्राहकों को कोई मेच्योरिटी बेनेफिट नहीं मिलेगा और इसमें 45 दिनों का वेटिंग पीरियड होगा. इस पॉलिसी के तहत सुसाइड के मामले में कोई क्लेम नहीं मिलेगा. पॉलिसीधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु के पश्चात उसके नॉमिनी को बीमित राशि के बराबर क्लेम मिलेगा. इसके तहत जेंडर, आवास, यात्रा, पेशा या शैक्षणिक योग्यता से कोई मतलब नहीं है और कोई भी इसे खरीद सकता है.

ग्राहकों को फैसला लेने में होगी आसानी

इरडा का कहना है कि स्टैंडर्ड प्रॉडक्ट के होने से ग्राहकों को पहले से उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर निर्णय लेने में आसानी होगी और इससे बीमा कराने वाले और बीमा करने वाली कंपनी के बीच भरोसा बढ़ेगा. इससे गलत जानकारी देकर पॉलिसी बेचने और क्लेम सेटलमेंट के दौरान होने वाले विवादों में कमी आएगी.

Also Read: Gold prices today : त्योहारी सीजन में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में तगड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

कम प्रीमियम में मिलेगी अधिक सुरक्षा

बजाज एलायंज लाइफ के मुख्य वित्तीय अधिकारी भारत कलसी ने इंडस्ट्री और देश की जरूरत बताते हुए इरडा की इस पहल का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस समय के अनिश्चित समयकाल में प्रोटेक्शन प्लान के बारे में स्टैंडर्ड प्रॉडक्ट लाने जैसे कदमों से जागरुकता बढ़ेगी. उनका मानना है कि इससे देश में बीमा उद्योग भी बढ़ेगा. कलसी ने इरडा को कोविड-19 के समय में अत्यंत सक्रिय बताते हुए कहा कि इससे ग्राहकों का ही फायदा है.

Also Read: आलू के दाम में 107 फीसदी से अधिक इजाफा, प्याज-टमाटर ने भी जेब पर डाला डाका, जानें आप पर कितना पड़ा असर

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola