RBI Action: एविओम इंडिया हाउसिंग फाइनेंस बोर्ड सस्पेंड, राम कुमार बने प्रशासक

Updated:
विज्ञापन

आरबीआई की कार्रवाई. फोटो साभार: मनी लाइफ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RBI Action: एविओम इंडिया हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड पर आरबीआई की यह कार्रवाई वित्तीय स्थिरता बनाए रखने और भुगतान चूक जैसी समस्याओं के समाधान के लिए की गई है. राम कुमार की नियुक्ति और कर्ज समाधान प्रक्रिया से कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एविओम इंडिया हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल को प्रशासनिक खामियों और भुगतान दायित्वों में चूक के कारण सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) की सिफारिश के आधार पर की गई. आरबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक राम कुमार को कंपनी का प्रशासक नियुक्त किया है. राम कुमार को कंपनी के कर्ज समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन

कर्ज समाधान प्रक्रिया पर जोर

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला नियम, 2019 के तहत कंपनी के कर्ज समाधान की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा. आरबीआई प्रशासक को दिवाला समाधान पेशेवर (आईआरपी) के रूप में नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की दिल्ली पीठ में आवेदन करेगा. यह प्रक्रिया वित्तीय सेवा प्रदाताओं के दिवाला एवं परिसमापन कार्यवाही नियमों के तहत होगी.

कार्रवाई का कारण

एविओम इंडिया हाउसिंग फाइनेंस पर आरबीआई की यह कार्रवाई कंपनी की प्रशासनिक कमियों और विभिन्न वित्तीय दायित्वों के निपटान में चूक के कारण हुई है. कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट और बढ़ते वित्तीय तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ से लौटकर गौतम अदाणी ने बताया सफलता का राज, ब्लॉग पर शेयर किया गुरुमंत्र

क्या है आगे की प्रक्रिया?

  • एनसीएलटी आवेदन: प्रशासक की नियुक्ति के लिए आरबीआई एनसीएलटी की दिल्ली पीठ में आवेदन करेगा.
  • दिवाला समाधान: ऋण समाधान प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया जाएगा.
  • प्रशासनिक सुधार: कंपनी के संचालन को सुचारू बनाने और दायित्वों के निपटान की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: टाटा स्टील समेत 4 कंपनियों के आने वाले तीसरी तिमाही के नतीजे, जानें कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola