Bank Holiday September : 14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी; देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक. फोटो- एआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देश में 14 और 15 सितंबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और नुआखाई जैसे त्योहारों के कारण सितंबर के मध्य में कई राज्यों में बैंक छुट्टी रहेगी. जानिए, किन राज्यों में और किस दिन बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

Bank Holiday September : अगर आपके बैंक से जुड़े कुछ अहम काम 14 से 19 सितंबर के बीच हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सितंबर महीने के मध्य में त्योहारों की बहार के कारण देश के कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं. गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और नुआखाई के चलते 14 और 15 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 14 सितंबर को 7 राज्यों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी. खास बात यह है कि दो राज्यों में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

14 सितंबर को 7 प्रमुख राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा
  • गोवा

14 से 19 सितंबर 2026 के बीच बैंक छुट्टियों की लिस्ट

तारीखराज्य/स्थानछुट्टी का कारण
14 सितंबरमहाराष्ट्रगणेश चतुर्थी
14 सितंबरकर्नाटकगणेश पूजा/गणेश चतुर्थी
14 सितंबरतमिलनाडुवरसिद्धि विनायक व्रत
14 सितंबरतेलंगानागणेश चतुर्थी
14 सितंबरआंध्र प्रदेशगणेश चतुर्थी
14 सितंबरओडिशागणेश चतुर्थी
14 सितंबरगोवागणेश चतुर्थी
15 सितंबरगुजरातसंवत्सरी
15 सितंबरओडिशानुआखाई
15 सितंबरगोवागणेश चतुर्थी के दूसरे दिन
18 सितंबरमेघालय (शिलांग सर्किल)सेंग कुट स्नेम

15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी

गणेश चतुर्थी के अगले दिन यानी 15 सितंबर को भी त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा। संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर 3 राज्यों के शहरों में शाखाएं बंद रहेंगी.

  • गुजरात
  • ओडिशा
  • गोवा

गोवा और ओडिशा में लगातार दो दिन छुट्टी

बैंक उपभोक्ताओं के लिए खास बात यह है कि गोवा और ओडिशा में 14 और 15 सितंबर दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे.

18 सितंबर को मेघालय में रहेगा अवकाश

आगामी हफ्ते में 18 सितंबर को पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सेंग कुट स्नेम या स्थानीय पर्व के चलते शिलांग सर्किल के बैंकों में छुट्टी रहेगी.

डिजिटल सेवाओं पर नहीं होंगी प्रभावित

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहती हैं.

ये भी पढ़ें: Ticket Deposit Receipt: ट्रेन 3 घंटे लेट, टिकट कैंसिल किए बिना मिलेगा 100% रिफंड, जानिए कैसे...?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola